नागाबाड़ी के 50 घरों के लोग सिंगल फेस बिजली की आपूर्ति से परेशान

उपमंडल नूरपुर की पंचायत नागाबाड़ी के वार्ड 5 के करीब 50 घरों के लोग सिंगल फेस की विद्युत आपूर्ति से परेशानी का सामना कर रहे हैं। आलम यह है सिंगल फेस के कारण रात को बल्व जुगनू की लौ के सामान जलते हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:05 PM (IST)
नागाबाड़ी के 50 घरों के लोग सिंगल फेस बिजली की आपूर्ति से परेशान
नागाबाड़ी के लोग सिंगल फेस की विद्युत आपूर्ति से परेशानी का सामना कर रहे हैं।

जसूर, जेएनएन। उपमंडल नूरपुर की पंचायत नागाबाड़ी के वार्ड 5 के करीब 50 घरों के लोग सिंगल फेस की विद्युत आपूर्ति से परेशानी का सामना कर रहे हैं। आलम यह है सिंगल फेस के कारण रात को बल्व जुगनू की लौ के सामान जलते हैं तो भीषण गर्मी में फ्रिज, कूलर तो दूर पंखे भी नहीं चल पाते। थोड़ी से हवा का झोंका आने से बिजली गुल हो जाती है और घंटों की मशक्कत के बाद दोबारा नसीब होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग यह समस्या 35 वर्षों से झेल रहे हैं। जिससे लोगों की रातों की नींद व दिन का चैन भी पूरी तरह छिन गया है।

गांववासियों अनुसार कोरोना महामारी के चलते सरकार के आदेशानुसार स्कूली छात्रों को घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई की गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न होने से बच्चों के लैपटॉप ही नहीं चल पाते। जिससे उनकी शिक्षा संबंधी जरूरी प्रोजेक्ट भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। लोगों ने सरकार और विद्युत विभाग ने मांग की है कि उक्त गांव में शीघ्र थ्री फेस की विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए।

नाबागाड़ी पंचायत के प्रधान रंजन मोहन ने बताया कि नागाबाड़ी के वार्ड 5 के करीब 50 घरों के लोग सिंगल फेस की विद्युत आपूर्ति की समस्या झेल रहे हैं। विभाग से मांग है कि शीघ्र थ्री फेस विद्युत आपूर्ति का प्रावधान किया जाए।

विद्युत विभाग नूरपुर के अधिशाषी अभियंता जफर इकबाल ने कहा कि समस्या ध्यान में लाई गई है। नागाबाड़ी में शीघ्र थ्री फेस विद्युत सप्लाई का प्रावधान करवाने के लिए विभाग प्रयास करेगा।

chat bot
आपका साथी