कांगड़ा व हमीरपुर में आसमान में गुजरती दिखी रहस्यमय चमकती वस्तु

प्रदेश में शुक्रवार रात करीब सात बजे आसमान में चमकती लंबी वस्तु दिखी। रात के समय ऐसा कुछ पहली बार दिखना लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। अंधेरी रात में पांच से छह मीटर लंबी वस्तु गुजरती देखी गई जो काफी ज्यादा चमक रही थी।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:57 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:57 PM (IST)
कांगड़ा व हमीरपुर में आसमान में गुजरती दिखी रहस्यमय चमकती वस्तु
कांगड़ा व हमीरपुर में आसमान में गुजरती दिखी रहस्यमय चमकती वस्तु। जागरण

बनोई (धर्मशाला), जागरण संवाददाता। प्रदेश में शुक्रवार रात करीब सात बजे आसमान में चमकती लंबी वस्तु दिखी। रात के समय ऐसा कुछ पहली बार दिखना लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। अंधेरी रात में पांच से छह मीटर लंबी वस्तु गुजरती देखी गई, जो काफी ज्यादा चमक रही थी।

हमीरपुर समेत कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में इसे देखा गया। यह न तो किसी जहाज की तरह थी और न ही राकेट जैसी दिख रही थी। हैरत की बात यह है कि उस समय आसमान से किसी प्रकार की आवाज भी नहीं आ रही थी। यह वस्तु तारों से भी ज्यादा चमक रही थी। लोगों ने जब उसे गुजरते देखा तो कैमरों में कैद करने लगे। यह रहस्यमय वस्तु निचले हिमाचल के कई क्षेत्रों में साफ देखा गया।

जसूर में क्लीनिक व दो दुकानों के ताले तोड़े

चोरों ने वीरवार रात कांगड़ा जिले के पुरानी सब्जी मंडी जसूर स्थित एक क्लीनिक व दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। श्रीराम क्लीनिक से चोर 32 इंच की एलईडी चुराकर ले गए हैैं। साथ ही डाक्टर के आवास में भी चोरी करने का प्रयास किया। जीएम बैटरी के गोदाम का ताला तोड़कर चोर तारों के बंडल व हीटर आदि ले गए हैैं। सैलून से नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। जसूर में कुछ माह में चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़े हैैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसूर में चोरी करने का प्रयास किया है। अभी तक चोर पुलिस के हाथ नहीं लगे हैैं। नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण ङ्क्षसह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे दुकानों व गोदामों के बाहर रोशनी की व्यवस्था करें और सीसीटीवी कैमरे का रुख बाजार की तरफ रखें, ताकि चोरों को पकडऩे में आसानी हो।

chat bot
आपका साथी