अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने व नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे नगर निगम महापौर व आयुक्त

नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार सिंह नैहरिया व आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने अब वार्ड स्तर पर दस्तक देनी शुरू कर दी है ताकि बरसात से हुए नुकसान का आकलन किया जा सक और जो भी अतिक्रमण लोगों ने कर रखा है उसकी भी सूची बनाई जा सके।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:03 PM (IST)
अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने व नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे नगर निगम महापौर व आयुक्त
नगर निगम महापौर ने अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने का अभियान तेज कर दिया है। जागरण आर्काइव

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार ङ्क्षसह नैहरिया व आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने अब वार्ड स्तर पर दस्तक देनी शुरू कर दी है, ताकि बरसात से हुए नुकसान का आकलन किया जा सके। वार्ड स्तर पर बाङ्क्षशदों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा और जो भी अतिक्रमण लोगों ने कर रखा है उसकी भी सूची बनाई जा सके।

शुक्रवार को महापौर ओंकार ङ्क्षसह नैहरिया ने वार्ड आठ खेल परिसर जबकि आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने वार्ड नौ सकोह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के बाङ्क्षशदों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर उनसे जानकारी भी हासिल की।

भागसूनाग में 12 जुलाई को हुई बारिश के बाद अतिक्रमण के चलते नाले के जल बहाव का रास्ता बदल लेने के बाद हुए नुकसान के बाद वहां खाली करने का अभियान चल रहा है, वहीं निगम की ओर से अन्य वार्डों में भी इस प्रकार के अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई किए जाने को लेकर वार्ड स्तर पर दस्तक दी गई है, जिससे एक पंथ और तीन काज संभव हो सके यानी वार्ड के बाङ्क्षशदों की समस्याओं की जानकारी मिलने के साथ बरसात से हुए नुकसान का आकलन हो सके और साथ ही अतिक्रमणकारियों की भी सूची तैयार की जा सके, ताकि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

जल्द अतिक्रमण मुक्त होगा भागसूनाग नाला

भागसूनाग नाला जल्द अतिक्रमण मुक्त होगा। निगम की ओर से चलाया गया अभियान जारी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब यहां एक से दो दिन का कार्य नाले को खाली करने का रह गया है। जिसके बाद अन्य वार्डों की कूहलों, नालियों व नालों में किए गए अतिक्रमण को लेकर निगम का अभियान शुरू होगा।

अब अन्य वार्डों के अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने की तैयारी

नगर निगम धर्मशाला ने शहर के अन्य वार्डों चाहे वह पुराना क्षेत्र हो या फिर मर्ज क्षेत्र हों उनमें कूहलों, नालियों व नालों में किए गए अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। मैक्लोडगंज में जहां पहले ही निगम नोटिस जारी कर चुका है, वहीं अब मर्ज क्षेत्रों में भी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी होंगे। इसमें उप महापौर का वार्ड यानी सिद्धपुर भी शामिल है।

खेल परिसर वार्ड का किया निरीक्षण

खेल परिसर वार्ड का निरीक्षण किया गया है। जहां बरसात से हुए नुकसान का आकलन किया गया है और लोगों की समस्याएं भी जानी गई हैं। बरसात से जो डंगें गिरे हैं और जो कार्य आवश्यक वह जल्द शुरू करवाएं जाएंगे। वहीं अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।

-ओंकार ङ्क्षसह नैहरिया, महापौर नगर निगम धर्मशाला।

शहर के वार्ड नौ सकोह का निरीक्षण किया है और इस दौरान लोगों को पेश आ रही समस्याओं की भी सूची बनाई गई है, ताकि उनका समाधान जल्द करवाया जा सके। वहीं अतिक्रमण को लेकर भागसूनाग में कार्रवाई जारी है और अन्य वार्डों में भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

-प्रदीप ठाकुर, आयुक्त नगर निगम धर्मशाला

chat bot
आपका साथी