नगर निगम धर्मशाला में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, महापौर देवेंद्र जग्‍गी का वार्ड भी हुआ आरक्षित

Municipal Corporation Dharamshala नगर निगम धर्मशाला के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपायुक्‍त कांगड़ा राकेश प्रजापति की मौजूदगी में यह सारी प्रक्रिया संपूर्ण हुई। नगर निगम में वर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी का वार्ड 10 आरक्षित हो गया है। अब जग्‍गी वार्ड 11 से चुनाव लड़ेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:59 PM (IST)
नगर निगम धर्मशाला में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, महापौर देवेंद्र जग्‍गी का वार्ड भी हुआ आरक्षित
नगर निगम धर्मशाला के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान उपायुक्‍त राकेश प्रजापति व अन्‍य अधिकारी।

धर्मशाला, जेएनएन। नगर निगम धर्मशाला के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपायुक्‍त कांगड़ा राकेश प्रजापति की मौजूदगी में यह सारी प्रक्रिया संपूर्ण हुई। नगर निगम में वर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी का वार्ड 10 आरक्षित हो गया है। अब जग्‍गी वार्ड 11 से चुनाव लड़ेंगे। उपमहापौर अोंकार नेहिरया का वार्ड नंबर दो महिला के लिए अारक्षित हो गया है। जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया अागामी चुनाव के लिए धर्मशाला नगर निगम के वार्डों को अारक्षित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

वार्ड नंबर एक फरसेटगंज महिला वर्ग के लिए अारक्षित किया गया है। वार्ड दो भागसू नाग भी महिला के लिए अारक्षित, वार्ड तीन मैक्लोडगंज सामान्य, वार्ड चार कश्मीर हाउस सामान्य, वार्ड नंबर पांच खजांची मोहल्ला महिला वर्ग के लिए अारक्षित, वार्ड नंबर छह कोतवाली बाजार सामान्य वर्ग, सात सचिवालय महिला वर्ग के लिए अारक्षित, वार्ड अाठ खेल परिसर एससी वर्ग के लिए अारक्षित, वार्ड नंबर नौ सकोह वार्ड सामान्य, दस श्यामनगर एससी, 11 रामनगर सामान्य, 12 बड़ोल महिला वर्ग, वार्ड नंबर 13 दाड़ी सामान्य, वार्ड नंबर 14 कंड एससी महिला वर्ग, 15 खनियारा महिला वर्ग, 16 सिद्धपुर एससी वर्ग और 17 सिद्धबाड़ी एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

इस मौके पर जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति, नगर निगम के अायुक्त प्रदीप ठाकुर, महापौर देवेंद्र जग्गी, उप महापौर अोंकार सिंह नेहरिया सहित अन्य गण्‍यमान्य मौजूद रहे। नगर निगम के महापौर देवेंद्र जग्गी का वार्ड नंबर दस एससी वर्ग के लिए अारक्षित हो गया है। उन्‍होंने बताया कि अब वार्ड नंबर 11 से चुनाव की तैयारी करेंगे।

वर्तमान में यह हैं विभिन्‍न वार्ड से पार्षद

फरसेटगंट से रणधीर राणा, भागसूनाग से अोंकार नेहिरया, मैक्लोडगंज से माया देवी, कश्मीर हाउस नीनू शर्मा,

खजांची मोहल्ला बिमला देवी, कोतवाली बाजार तेजिंद्र कौर, मिनी सिचवालय रोहित, खेल परिसर सरोज, लेरिया सकोह सुषमा कुमारी, शामनगर देवेंद्र जग्गी, राम नगर अंजू, बड़ोल स्वर्णा देवी, दाड़ी सविता कार्की, कंड सुनील बिक्रम, खनियारा रजनी, सिद्धपुर सर्वचंद, सिद्धबाड़ी से विशाल जम्‍वाल पार्षद हैं।

chat bot
आपका साथी