कुल्‍लू पुलिस ने एक किलो 259 ग्राम चरस सहित पकड़ा मुंबई का युवक

कोरोनाकाल में चरस तस्कर लगातार गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला वीरवार को भी सामने आया। जिला कुल्लू के मणिकर्ण से भुंतर की ओर रही एक टैक्सी में मुंबई के एक युवक से एक किलो 259 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:57 AM (IST)
कुल्‍लू पुलिस ने एक किलो 259 ग्राम चरस सहित पकड़ा मुंबई का युवक
कुल्‍लू में मुंबई के एक युवक को एक किलो 259 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्लू, जेएनएन। कोरोनाकाल में चरस तस्कर लगातार गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला वीरवार को भी सामने आया। जिला कुल्लू के मणिकर्ण से भुंतर की ओर रही एक टैक्सी में मुंबई के एक युवक को एक किलो 259 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान 20 वर्षीय मुहम्मद अली सयद निवासी गुरदर्शन सोसायटी लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को रात करीब पौने एक बजे सिंयुड में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मणिकर्ण से भुंतर की ओर एक टैक्सी आई। पुलिस ने तलाशी के लिए रोका, इस पर युवक घबरा गया और पुलिस को शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने तलाशी की तो युवक के कब्जे से एक किलो 259 ग्राम चरस बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चरस तस्करी मामले में वीरवार देर रात को युवक से एक किलो 259 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है।

कोरोनाकाल में चरस तस्करी

इससे पूर्व 13 जून को पुलिस ने दो अलग अलग मामले में दो किलो 958 ग्राम चरस सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लगातार चरस तस्कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी