मुकेरियां के युवकों ने अम्‍ब से नाबालिग लड़की का किया अपहरण, चाचा को फोन कॉल कर छुड़वाने की मांग

Girl Kidnap अम्ब कस्बे में रह रहे एक व्यक्ति ने पंजाब के मुकेरियां तहसील के दो युवकों पर उसकी नाबालिग भतीजी का बस स्टैंड चौक अम्ब से अपहरण करने का आरोप लगाया है। उक्त व्यक्ति ने इस बाबत पुलिस थाना अम्ब में भी शिकायत दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:56 AM (IST)
मुकेरियां के युवकों ने अम्‍ब से नाबालिग लड़की का किया अपहरण, चाचा को फोन कॉल कर छुड़वाने की मांग
मुकेरियां तहसील के दो युवकों ने अम्‍ब बस स्‍टैंड से नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया।

अम्ब, जेएनएन। अम्ब कस्बे में रह रहे एक व्यक्ति ने पंजाब के मुकेरियां तहसील के दो युवकों पर उसकी नाबालिग भतीजी का बस स्टैंड चौक अम्ब से अपहरण करने का आरोप लगाया है। उक्त व्यक्ति ने इस बाबत पुलिस थाना अम्ब में भी शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की शिकायकर्ता के रिश्तेदार की बेटी है, जो मूलरूप से मुकेरियां तहसील की ही रहने वाली है। लड़की पिछले करीब तीन महीनों से यहां अम्ब में ही शिकायतकर्ता के पास रह रही थी।

पुलिस को दी शिकायत में उक्त व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आरोपित गुरमेल सिंह उर्फ़ लक्की निवासी टोलू तहसील मुकेरियां पंजाब व सन्नी उर्फ़ सुखी निवासी बेह नंगल तहसील मुकेरियां पंजाब ने 23 फरवरी को बस स्टैंड चौक अम्ब से उसकी भतीजी का अपहरण कर लिया। इस बात का उसे तब पता चला जब उसकी भतीजी ने 26 फरवरी को सुबह करीब सवा 11 बजे मोबाइल पर कॉल की। 

शिकायतकर्ता ने कहा कि फोन पर बात करते समय उसकी भतीजी काफी घबराई हुई और रो रही थी। भतीजी का कहना था कि आरोपितों ने उसे किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे में बंद करके रखा है और उनसे उसे आरोपितों से चंगुल से छुड़वाने की गुहार लगाई।

उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने कहा पुलिस ने शिकयतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपित युवकों के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है और आरोपितों की धरपकड़ के लिए गठित टीम ने मामले की जांच तेज कर दी है।

chat bot
आपका साथी