MS Dhoni Retirement: रोहड़ू में धोनी ने छक्का मार तोड़ा था कार का शीशा

MS Dhoni Retirement अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण से एक साल पहले महेंद्र सिंह धौनी शिमला जिला के रोहड़ू में एक प्रतियोगिता में खेलने आए थे।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 12:16 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 12:22 PM (IST)
MS Dhoni Retirement: रोहड़ू में धोनी ने छक्का मार तोड़ा था कार का शीशा
MS Dhoni Retirement: रोहड़ू में धोनी ने छक्का मार तोड़ा था कार का शीशा

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण से एक साल पहले महेंद्र सिंह धौनी शिमला जिला के रोहड़ू में एक प्रतियोगिता में खेलने आए थे। यहां उन्होंने छक्का मारकर स्टेडियम के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया था। इसी कार से धौनी ने चंडीगढ़ जाना था। उसके बाद प्रतियोगिता के आयोजकों ने दूसरी कार की व्यवस्था की थी। बात वर्ष 2003 की है। रोहड़ू में होने वाले महाराजा पदम सिंह क्रिकेट कप के सेमीफाइनल और फाइनल खेलने के लिए इंडियन एयरलाइंस टीम ने धौनी को बुलाया था। 35 ओवर के फाइनल मुकाबले में धौनी ने 17 छक्के मारकर नाबाद 175 रन बनाए और प्रतियोगिता जीती थी। धौनी को टूर्नामेंट प्रबंधकों ने 50 हजार रुपये दिए थे।

रोहड़ू क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव रहे हरदयाल भारद्वाज का कहना है कि उस समय धौनी इंडियन एयरलाइंस के लिए खेलते थे। प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को यहां पर शानदार क्रिकेट देखने को मिला था। उस मैच में विरोधी टीम चंडीगढ़ जॉली इलेवन की तरफ से युवराज सिंह ने 16 छक्के मारकर 127 रन बनाए थे। धौनी के अलावा वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, गौतम गंभीर, युवराज सिंह सहित दूसरे क्रिकेटर को पैसा नहीं दिया था।

chat bot
आपका साथी