Mandi Twin Death Case मां ने पुल के नीचे जिंदा ही छोड़ दी थी बच्चियां

तीन माह की बच्चियों की मौत मामले में सीसीटीवी कैमरा फुटेज ने कई राज खोले हैं। सकोड़ी खड्ड पुल के नीचे बच्चियां जिंदा ही छोड़ी थीं। आरोपित महिला ने 17 सितंबर को रात करीब 12 बजे बच्चियों को वहां छोड़ा था। उसके बाद सामान उठाकर घर चली गई थी।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:12 PM (IST)
Mandi Twin Death Case मां ने पुल के नीचे जिंदा ही छोड़ दी थी बच्चियां
महिला ने पुल के नीचे जिंदा छोड़ी थी बच्चियां।

मंडी, जागरण संवाददाता। तीन माह की बच्चियों की मौत मामले में सीसीटीवी कैमरा फुटेज ने कई राज खोले हैं। सकोड़ी खड्ड पुल के नीचे बच्चियां जिंदा ही छोड़ी थीं। आरोपित महिला ने 17 सितंबर को रात करीब 12 बजे बच्चियों को वहां छोड़ा था। उसके बाद सामान उठाकर घर चली गई थी।

महिला 17 सितंबर की रात हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस से कांगड़ा से मंडी पहुंची थी। यहां से आटोरिक्शा से सुहड़ा मोहल्ला की ओर आई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज में संबंधित आटोरिक्शा चालक का पता लगाकर उसका बयान भी कलमबद्ध किया है। जिस स्थान पर बच्चियों के शव मिले हैं सीसीटीवी कैमरा फुटेज में उक्त स्थान पर महिला नजर आ रही है। ऐसे में साफ है कि महिला आटोरिक्शा से उतरने के बाद बच्चियों को सकोड़ी खड्ड किनारे छोडऩे के बाद घर गई थी। सीसीटीवी कैमरा फुटेज में वहां किसी और की उपस्थिति नहीं दिखी है। यह माना जा रहा है कि बच्चियों की मौत शुक्रवार रात को बारिश, ठंड और पानी में गिरने से हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर कुछ नहीं कह रहे हैं। वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज में महिला उस स्थान के पास दिखी है जहां बच्चियां मिली थीं। जिस आटोरिक्शा में वह बस स्टैंड से आई थी उसके चालक से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि महिला की मंशा बच्चियों को किसी को गोद देने की थी, इसलिए वह कांगड़ा से होकर मंडी पहुंची। लेकिन कांगड़ा में वह व्यक्ति में नहीं मिला, इसलिए बच्चियों को लेकर वह चली गई।

आरोपित बीमार अस्पताल में भर्ती

आरोपित महिला पुलिस रिमांड के दौरान बीमार हो गई है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला के शरीर में खून की कमी बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस महिला से पूछताछ भी नहीं कर पा रही है।

chat bot
आपका साथी