Moon Eclipse: साल का पहला चंद्रगहण इन चार राशियों के लिए रहेगा लाभदायक, जानिए

Chandra Grahan Timing in Himachal साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। मिथुन कन्या मकर मीन राशि के लिए काफी लाभदायक है जबकि मेष व वृषभ कर्क तुला धनु राशि के लिए मानसिक तनावपूर्ण व समस्यापूर्ण रहेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 11:18 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 07:42 AM (IST)
Moon Eclipse: साल का पहला चंद्रगहण इन चार राशियों के लिए रहेगा लाभदायक, जानिए
साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Chandra Grahan Timing in Himachal, साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। मिथुन, कन्या, मकर, मीन  राशि के लिए काफी लाभदायक है,, जबकि मेष व वृषभ, कर्क, तुला, धनु राशि के लिए मानसिक तनावपूर्ण व समस्यापूर्ण रहेगा। जवाली के ज्योतिष पंडित विपिन शर्मा ने बताया इस दिन चंद्रग्रहण भारतीय समय मुताबिक दो बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगा और शाम सात बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। 26 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा। इस चंद्र ग्रहण को उपछायता ग्रहण माना जा रहा है, इसलिए इसमें सूतक काल के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार वर्ष 2021 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। जिनमें दो चंद्र ग्रहण हैं व दो सूर्य ग्रहण हैं। 26 मई के बाद दूसरा चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भी उपछाया ग्रहण माना जा रहा है।

पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि यह ग्रहण मेष राशि के अष्टम भाव में रहेगा। ऐसे में इस समय मानसिक तनाव हावी रहने की संभावना अधिक रहेगी। यह ग्रहण वृषभ राशि के सप्तम भाव में रहेगा, जिसके चलते स्त्री को कष्ट कर संभावना के बीच गृहस्थ जीवन में परेशानी रह सकती है। यह ग्रहण मिथुन राशि में छठे भाव में रहेगा जो आपके लिए लाभकारी होगा। यह ग्रहण कर्क राशि के पंचम भाव में रहेगा, जिसके चलते मानसिक तनाव पेट संबंधी रोग रह सकते हैं।

यह ग्रहण सिंह राशि के चतुर्थ भाव में रहेगा, जिसके कारण कार्य व्यवसाय में बड़ी सफलता की संभावना है। यह ग्रहण कन्या राशि के तृतीय भाव में रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। तुला राशि के द्वितीय भाव में रहेगा, जिसके चलते इस समय धन हानि के संकेत हैं। वृश्चिक राशि के प्रथम यानि लग्न भाव में रहेगा। जिसके कारण आप पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। धनु राशि के द्वादश भाव में रहेगा, जिसके कारण खर्चों में अधिकता आने के साथ ही अनिंद्रा की समस्या रह सकती है।

मकर राशि के एकादश भाव में रहेगा। यह समय आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। कुंभ राशि के दशम भाव में ग्रहण पड़ रहा है। जिसके चलते व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा। यह ग्रहण मीन राशि के नवम भाव में रहेगा, ऐसे में यह समय आपके लिए विशेष लाभकारी है।

chat bot
आपका साथी