हिमाचल में जल्दी आया पर कमजोर पड़ा मानसून

हिमाचल प्रदेश में इस बार करीब 12 दिन पूर्व 13 जून को मानसून के प्रवेश करने के बावजूद 19 फीसद तक कम बारिश हुई है। इस बार मानसून आते ही चार दिन के बाद धीमा पड़ गया और अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ी है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 09:41 AM (IST)
हिमाचल में जल्दी आया पर कमजोर पड़ा मानसून
चंबा शहर में हो रही बारिश। जागरण

यादवेन्द्र शर्मा, शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार करीब 12 दिन पूर्व 13 जून को मानसून के प्रवेश करने के बावजूद 19 फीसद तक कम बारिश हुई है। इस बार मानसून आते ही चार दिन के बाद धीमा पड़ गया और अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ी है। यही कारण है कि बेहतर फसल की उम्मीद लगाए किसान परेशान हैं। मौसम विभाग बारिश होने का अनुमान तो जारी करता है, लेकिन एक-दो स्थानों पर बारिश होकर किसानों को ठग रही है।

मौसम विभाग के पास वर्ष 2004 से उपलब्ध आंकड़ों पर गौर करें तो छह साल में 2008, 2010, 2011, 2013, 2017 व 2018 में जून में 26 से 143 फीसद तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि प्री-मानसून की बारिश जून में अधिक रही है। प्रदेश का एकमात्र कुल्लू जिला है, जहां पर सामान्य से नौ फीसद अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सात जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान धर्मशाला में 58, पालमपुर में 40, सुंदरनगर में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आठ जुलाई को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई में हर बार कम बारिश

प्रदेश में मानसून कभी भी आया हो लेकिन 2004 से उपलब्ध डाटा के आधार पर जुलाई में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। सामान्य बारिश मानसून के आधार पर निर्धारित होती है, जो हर वर्ष बदलती रहती है। जुलाई में 10 से 52 फीसद तक कम बारिश दर्ज की गई है।

कब-कब आया मानसून और जून में कितनी बारिश हुई (मिलीमीटर)

तिथि व वर्ष,वर्षा हुई,सामान्य,अंतर फीसद में

18-06-2004,66.4,89.9,-26

13-06-2008,179.6,89.9,100

15-06-2013,241,99.3,143

21-06-2016,101.1,99.3,2

24-06-2020,69,105.3,-35

13-06-2021,84.6,100.5-16

पहली जून से लेकर पांच जुलाई तक दर्ज बारिश और उसमें अंतर फीसद में

जिला,वर्षा हुई,सामान्य,अंतर

बिलासपुर,140.2,156.9,-11

चंबा,138.6,166.1,-17

हमीरपुर,105.2,193.7,-46

कांगड़ा,150,231.1,-35

किन्नौर,35.2,44.3,-21

कुल्लू,105.8,97.3,9

लाहुल स्पीति,27.2,62.8,-57

मंडी,161.4,196.2,-18

शिमला,104.8,133.3,-21

सिरमौर,194.9,224.8,-13

ऊना,115,117.5,-2

कुल,102.9,127.7,-19

प्रदेश में अभी तक मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। सात जुलाई से मानसून सक्रिय होगा और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। आठ से 10 जुलाई को अधिकतर स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना है।

-सुरेंद्र पाल, निदेशक मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश।

chat bot
आपका साथी