कोरोना टीकाकरण की सफलता पर छह सितंबर को हिमाचल के छह लोगों से संवाद करेंगे मोदी

हिमाचल के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह सितंबर को छह लोगों से संवाद करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्तों से दो से तीन लोगों के नाम मांगे थे। कुल 18 लोगों की सूची में से छह का चयन किया गया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 09:45 PM (IST)
कोरोना टीकाकरण की सफलता पर छह सितंबर को हिमाचल के छह लोगों से संवाद करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह सितंबर को छह लोगों से संवाद करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्तों से दो से तीन लोगों के नाम मांगे थे। कुल 18 लोगों की सूची में से छह का चयन किया गया है। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नर्स, लाभार्थी, अध्यापक और आशा शामिल है। उस दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री और अधिकारी पीटरहाफ में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री से बात करने वाले लोग जिला उपायुक्त कार्यकाल में रहेंगे। यह कार्यक्रम 11 से 12 बजे तक चलेगा। शुक्रवार को को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले पर चर्चा होनी है।

इस वर्चुअल संवाद के संबंध में वीरवार को मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वैक्सीन अभियान में तेजी लगाने के निर्देश दिए। गौर रहे कि प्रदेश में अभी तक 32.5 फीसद लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। सरकार ने छह सितंबर तक इसे 36 से 40 फीसद तक करने का लक्ष्य है। वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है।

लक्ष्य 53.77 लाख था, 55 लाख को दी जा चुकी वैक्सीन

सरकार ने 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को पार कर करीब 55 लाख लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। सरकार ने नवंबर तक दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में सात लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। इससे आगामी दिनों में भी टीकाकरण अभियान को तेज गति से चलाए रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। प्रदेश के लोगों ने भी टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह दिखाया है और स्वास्थ्य कर्मियों से सहयोग किया है।

chat bot
आपका साथी