विधायक ने पार्षदों को हराने की पुरजोर कोशिश की

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि नगर निगम के चुनाव में भाजपा के पार्षदों को हराने के लिए पार्टी चुनाव चिह्न पर जीत हासिल करने वाले एक विधायक ने पुरजोर कोशिश की। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण भाजपा 11 सीटों पर जीती।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:21 PM (IST)
विधायक ने पार्षदों को हराने की पुरजोर कोशिश की
नगर निगम मंडी की नवनिर्वाचित महापौर दीपाली जसवाल व उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट के साथ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह। जागरण

मंडी, संवाद सहयोगी। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि नगर निगम के चुनाव में भाजपा के पार्षदों को हराने के लिए पार्टी चुनाव चिह्न पर जीत हासिल करने वाले एक विधायक ने पुरजोर कोशिश की। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण भाजपा ने 15 में से 11 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। पार्टी व संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर शीर्ष पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य किया है। चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत इसी का परिणाम है। चौहाटा बाजार में नगर निगम की पहली महापौर दीपाली जसवाल को जलशक्ति मंत्री ने अपनी बेटी व उप महापौर वीरेंद्र भट्ट को भाई कहते हुए आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सपना मंडी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देना सपना था। अब नगर निगम के महापौर व उपमहापौर ने पदभार संभाल लिया है। मंडी शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार कर हर तरह की सुविधाएं जुटाई जाएंगी। शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों से विकास के लिए एक टीम के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौजूद रहे।

जम्वाल ने सभी पार्षदों को बधाई दी व कहा कि मेयर व उपमहापौर के बेहतर तालमेल से मंडी में बेहतर कार्य होंगे और नगर निगम सबसे आगे रहेगा। उन्होंने महापौर व उपमहापौर से शहर के सभी लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए कहा। उनका कहना है कि निगम के सभी पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी