विधायक को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

संवाद सूत्र इंदौरा इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने वीरवार को अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:30 PM (IST)
विधायक को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
विधायक को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

संवाद सूत्र, इंदौरा : इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने वीरवार को अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ सादगी से मनाया। उन्होंने पति शाम लाल धीमान व अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से की। उसके बाद कार्यकर्ताओं की ओर से विधायक को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी हुआ। उनके घर शुभकामनाएं देने के लिए क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। विधायक ने डमटाल राम गोपाल मंदिर में जाकर शीश नवाजा और पौधरोपण किया और पशुओं को चारा खिलाया।

विधायक रीता धीमान ने कहा कि क्षेत्रवासियों का उन्हें जो प्यार मिला है उसके लिए सदैव ऋणी रहेगी। उनका एक ही लक्ष्य है इंदौरा विस षेत्र को ऊंचाइयों तक ले जाना। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर इंदौरा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों को नाबार्ड के तहत 20 करोड़ की लागत से बनने वाली चार सड़को के लिए बजट विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

वहीं कुछ दिनों पहले पुलों के निर्माण के लिए उन्होंने 19 करोड़ रुपये का बजट भी विभाग के सुपुर्द कर दिया है जिसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में जैसे ही मुख्यमंत्री का दौरा इंदौरा में होगा तो शेष बची मांगो को उनके समक्ष रखा जाएगा। जिसमें विद्युत बोर्ड का मंडल इंदौरा के खोलने की मांग मुख्य रूप से रहेगी। इस अवसर पर रवि, अभिनय, करण, दीपक सलारिया, महिला की मंडलाध्यक्ष निर्मला पठानियां व भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

-------------------

20 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़कें

संड़कें,बजट

संपर्क मार्ग मंगवाल से सोहड़ा जट्टा,एक करोड़ 32 लाख 74 हजार रुपये।

-भटोली से मलाहड़ी गंगवाल बेल्ली, दो करोड़ 58 लाख 67 हजार।

-मंगवाल जट्टा से मंदोली, दो करोड़ 63 लाख 61 हजार।

-टिप्परी से अट्टाहरा वाया डैंक्वा, 11 करोड़ 7 लाख 51।

------------

19 करोड़ से बनेंगे यह पुल

पुल,बजट

मलाहड़ी खड्ड पुल, एक करोड़ 44 लाख 56 हजार।

बडुखर खड्ड पुल, एक करोड़ 38 लाख 77 हजार

डमटाल तारा खड्ड पुल, तीन करोड़ 24 लाख 86 हजार

-सूरजपुर व इंदपुर खड्ड पुल, सात करोड़ छह लाख 12 हजार

ख्वाजी खड्ड बडुखर टू पराल पुल, पांच करोड़ 42 लाख

-डुगरियाली बडुखर पुल, 30 लाख।

chat bot
आपका साथी