दलगत राजनीति से हटकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कांगड़ा में निर्माण के लिए आगे आए भाजपा : काजल

Central University Himahal Pradesh विधायक पवन काजल ने सेंट्रल यूनिविर्सटी के प्रशासनिक व अन्य भवनों के निर्माण कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करवाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं से भी दलगत राजनीति से हटकर सहयोग की अपील की है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:19 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:19 PM (IST)
दलगत राजनीति से हटकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कांगड़ा में निर्माण के लिए आगे आए भाजपा : काजल
विधायक पवन काजल ने सेंट्रल यूनिविर्सटी निर्माण कांगड़ा में करवाने के लिए भाजपा से भी सहयोग की अपील की है।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Central University Himahal, विधायक पवन काजल ने सेंट्रल यूनिविर्सटी के प्रशासनिक व अन्य भवनों के निर्माण कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करवाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं से भी दलगत राजनीति से हटकर सहयोग की अपील की है। काजल ने कहा केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के नाम पर स्वीकृत किया है। बेहतर होगा सरकार धर्मशाला में रिजेक्ट की गई भूमि की जगह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में जगह का चयन कर प्रशासनिक व अन्य भवनों का निर्माण करवाएं। क्षेत्र के विकास और युवाओं के हित के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं को भी दलगत राजनीति से हटकर एकजुट होकर इस मांग को पूरा करवाने के लिए आगे आना चाहिए।

काजल ने कहा कि अब कांगड़ा के नाम पर स्वीकृत सरकारी कार्यालयों या शिक्षण संस्थानों को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्न से बाहर खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके लिए चाहे उन्हें जनता के साथ संघर्ष करना पड़े तो भी वो पीछे नहीं हटेंगे।

काजल कालका यूथ क्लब समीरपुर चकवन के युवाओं साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा बेरोजगारों को घरद्वार पर रोजगार मुहैया करवाने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार से गगल में 12 करोड़ रुपये की लागत से आईटी पार्क को मंजूरी दिलाई है। उसकी जगह भी स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन मौजूदा सरकार आइटी पार्क का 4 वर्ष में निर्माण करवाने में फिसड्डी रही है जो स्थानीय बेरोजगार युवाओं साथ सरासर धोखा है।

काजल ने हैरानी जताई कि सबसे बड़े जिला कांगड़ा के नाम से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर के कार्यालय भी क्रियान्वित नहीं है, जिससे यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। लेकिन अब वह भविष्य में उनकी लड़ाई क्षेत्र में सरकारी कार्यालय खुलवाने साथ उच्च शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान खुलवाने की है।

काजल ने कहा कालका माता से चीलवही सड़क को मंजूरी मिल चुकी है। फारेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। काजल युवक मंडल को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विधायक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की और उन्हें आश्वस्त किया कि अगर गांव में खेल मैदान बनाने के लिए उपयुक्त जगह हो तो वह डेढ़ लाख रुपये मैदान के निर्माण को देंगे। इस मौके पर अरुण कुमार, निखिल कुमार, अमित कौंडल, वन सिंह, सुनीत, पंकज, रिशु, विवेक, साहिल, ध्रुव, अभिषेक, दीपक सिंह, आर्य, अभिषेक, रजनीश, अंकुश, रोहित, राहुल भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी