Mandi By Election : विधायक जवाहर बोले, पति की मृत्यु पर एक साल मातम मनाती हैं महिलाएं और प्रतिभा लड़ रहीं चुनाव

Mandi By Election मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में नेताओं के बोल लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। द्रंग हलके से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा था कि पति की मृत्यु होने पर पत्नी कम से कम एक साल तक मातम मनाती है जबकि प्रतिभा ङ्क्षसह चुनाव लड़ रही हैं।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:57 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:57 PM (IST)
Mandi By Election : विधायक जवाहर बोले, पति की मृत्यु पर एक साल मातम मनाती हैं महिलाएं और प्रतिभा लड़ रहीं चुनाव
प्रतिभा सिंह को लेकर विधायक जवाहर ठाकुर के बोल बिगड़ गए हैं। जागरण आर्काइव

मंडी, जागरण संवाददाता। Mandi By Election, मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में नेताओं के बोल लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इससे दोनों राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की मुश्किल बढ़ रही हैं। अपने बयान को लेकर अब द्रंग हलके से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर विवादों में फंस गए हैं। शिवाबदार में आयोजित एक चुनावी सभा में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ङ्क्षसह को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। अपने भाषण में जवाहर ठाकुर ने कहा था कि पति की मृत्यु होने पर पत्नी कम से कम एक साल तक मातम मनाती है, जबकि प्रतिभा ङ्क्षसह चुनाव लड़ रही हैं। प्रतिभा ङ्क्षसह राज परिवार से हैं। ऐसी क्या आफत आ गई कि सारे नियम छोड़कर आज वह उपचुनाव लडऩे के लिए तैयार हुई हैं।

प्रतिभा ङ्क्षसह पर विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है। शिमला ग्रामीण के विधायक एवं प्रतिभा ङ्क्षसह के पुत्र विक्रमादित्य ङ्क्षसह ने भी जवाहर ठाकुर पर पलटवार किया हैं। विक्रमादित्य ने जवाहर ठाकुर के संस्कार और मानसिकता को नारी विरोध से ग्रस्त बताया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग और मुख्यमंत्री का मौन रहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

नारी जाति का अपमान सहन नहीं होगा : जैनब

मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान जैनब चंदेल ने कहा कि किसी महिला के पति का देहावसान होने पर उसे ताउम्र दुख रहता है। लेकिन द्रंग के विधायक का यह कहना कि छह माह तक महिलाओं को शोक मना कर घर में ही रहना चाहिए किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है। प्रतिभा ङ्क्षसह दो बार मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद रह चुकी है। जनभावनाओं की कद्र करते हुए उन्होंने लोकसभा के चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। जिस तरह से समूचे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है उससे भाजपाई डरे हुए है। इसीलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। महिलाओं को आरक्षण कांग्रेस ने दिया। देश को पहली महिला प्रधानमंत्री देने का श्रेय भी कांग्रेस को जाता है। नारी जाति के अपमान का हर मंच से पुरजोर विरोध किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी