कुल्लू प्रकरण : गलतफहमी में हुई थी पुलिस अधिकारियों में मारपीट

कुल्लू जिले के भुंतर एयरपोर्ट के बाहर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा अधिकारियों में मारपीट की जांच शुरू हो गई है। डीआइजी मध्य रेंज मधुसूदन शर्मा के समक्ष तीनों अधिकारियों ने पूरा वाक्या गलतफहमी में होने की बात कही।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM (IST)
कुल्लू प्रकरण : गलतफहमी में हुई थी पुलिस अधिकारियों में मारपीट
कुल्लू में आपस में भिड़ते पुलिस अधिकारी। जागरण आर्काइव

मंडी, जागरण संवाददाता। कुल्लू जिले के भुंतर एयरपोर्ट के बाहर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा अधिकारियों में मारपीट की जांच शुरू हो गई है। वीरवार सुबह डीआइजी मध्य रेंज मधुसूदन शर्मा ने गौरव ङ्क्षसह, एएसपी बृजेश सूद व पीएसओ मानक सहायक पुलिस निरीक्षक बलवंत ङ्क्षसह के बयान दर्ज किए। तीनों को लिखित में बयान देने को कहा गया है। तीनों ने अपने बयान में पूरा वाक्या गलतफहमी में होने की बात कही है। जांच अधिकारी शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को रिपोर्ट सौंप सकते हैं। उधर बृजेश सूद की बहन सीमा सूद ने गौरव सिंह के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जोगेंद्रनगर उपमंडल की घट्टा चौकी में शिकायत दी है।

प्रारंभिक जांच में तीनों अधिकारी केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम व पुलिस अधिनियम के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। ऐसे में गौरव व बृजेश पर केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम व मानद सहायक पुलिस निरीक्षक बलवंत ङ्क्षसह पर दोनों अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई हो सकती है।

गौरव ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों पर काफिले के नियमों को तोडऩे व अपने तीन वाहन मनमर्जी से आगे पीछे शामिल करने की बात कही। काफिले में पुलिस अधीक्षक के वाहन को शामिल करने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों पर गाली गलौज करने की बात भी कही है।

बृजेश सूद ने काफिले में मुख्यमंत्री की गाड़ी व सुरक्षा कर्मियों के वाहन को उचित स्थान न देने की बात कही। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरे की बात भी उन्होंने रखी है। गौरव ङ्क्षसह से दुव्र्यवहार को नकारा है। मानद सहायक पुलिस निरीक्षक बलवंत ने अधिकारी को थप्पड़ पडऩे के बाद तैश में आकर लात मारने की बात कही।

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के बाद से शुरू हो गई थी तनातनी

पुलिस अधीक्षक कुल्लू और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी के बीच बुधवार सुबह से ही तनातनी शुरू हो गई थी। सुबह करीब नौ बजे जब मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर कुल्लू के ढालपुर मैदान में उतरा तो उस समय काफी धूल उड़ी। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए बनाए गए एच साइन से काफी दूर पहुंच गया था। इसके बाद बृजेश सूद व गौरव सिंह के बीच हल्की बातचीत हुई थी। इसका भी एक वीडियो सामने आया है।

प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में थे गौरव सिंह

पुलिस अधीक्षक गौरव ङ्क्षसह प्रतिनियुक्ति पर सीबीआइ या आइबी में जाने की तैयारी में थे। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार से अनुमति मिलने की संभावना कम है।

chat bot
आपका साथी