जवाली अस्पताल में डॉ आशीष ने किया ज्वाइन

संवाद सूत्र जवाली अब सिविल अस्पताल जवाली के दिन बहुरने लगे हैं तथा लोगों को भी बेहतर चिकित्स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:47 PM (IST)
जवाली अस्पताल में डॉ आशीष ने किया ज्वाइन
जवाली अस्पताल में डॉ आशीष ने किया ज्वाइन

संवाद सूत्र, जवाली : अब सिविल अस्पताल जवाली के दिन बहुरने लगे हैं तथा लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा घर द्वार ही मिलेगी। सिविल अस्पताल जवाली में सोमवार को डॉ. आशीष कुमार ने ज्वाइन कर लिया है। आशीष कुमार एमडी मेडिसिन हैं तथा इससे पहले आइजीएमसी शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ. आशीष कुमार चलवाड़ा के निवासी हैं। डॉ. आशीष कुमार का एसएमओ जवाली डॉ. संजीव सहित स्टाफ ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना मुख्य ध्येय रहेगा। वहीं, जवाली निवासी दिनेश निखिल, राजिदर कौंडल, पंडित विपन शर्मा, राकेश बाजवा, सुलक्षण शर्मा, अश्विनी चौधरी, जतिदर सिंह, शिटू ठाकुर, कवि ठाकुर, नीतीश गुलेरिया, लकी, गोगी पठानिया, अमित शर्मा, नीतू दामीर, गगन परमार, दीपाली पगडोत्रा, कृष्ण पगडोत्रा, मधु बाला, बिनता गुलेरिया, केवल सिंह कुटलैहडिया, सुरेश गुलेरिया, वीरेंद्र गुलेरिया, नरेम सिंह इत्यादि ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री व विधायक का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी