ब्यास नदी में डूबे एक लड़के का शव मिला, दूसरे की तलाश

संवाद सहयोगी देहरा देहरा के फेरा इलाके में शनिवार को ब्यास किनारे से लापता हुए एक लड़के का शव मिल गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे नदी किनारे से करीब 20 फीट दूर एनडीआरएफ की टीम ने 40 फीट गहराई से गरली के खन्ना गांव के रहने वाले लड़के का शव निकाला। शव चट्टान में फंसा था। शाम करीब पांच बजे तक दूसरे लड़के की तलाश भी जारी रही लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 03:10 AM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 03:10 AM (IST)
ब्यास नदी में डूबे एक लड़के का 
शव मिला, दूसरे की तलाश
ब्यास नदी में डूबे एक लड़के का शव मिला, दूसरे की तलाश

संवाद सहयोगी, देहरा : देहरा के फेरा इलाके में शनिवार को ब्यास किनारे से लापता हुए एक लड़के का शव मिल गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे नदी किनारे से करीब 20 फीट दूर एनडीआरएफ की टीम ने 40 फीट गहराई से गरली के खन्ना गांव के रहने वाले लड़के का शव निकाला। शव चट्टान में फंसा था। शाम करीब पांच बजे तक दूसरे लड़के की तलाश भी जारी रही, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई।

दोनों लड़के शनिवार सुबह घर से निकले थे। शाम तक कोई सूचना न मिलने पर परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। फेरा इलाके में पंप हाउस के पास एक लड़के की स्कूटी मिलने के बाद उनकी यहां तलाश शुरू हुई। सोमवार को एक लड़के का शव बरामद किया, दूसरे के बारे में अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

..

स्कूल से बंक मारकर गए थे लड़के

स्कूल से बंक मारकर सुनहेत के फेरा इलाके में ब्यास किनारे पार्टी करने आए एक लड़के का शव सोमवार दोपहर पानी में मिल गया। एक अन्य का पता नहीं चल पाया। बाकी छह से सोमवार को पुलिस ने पूछताछ की। इन सभी की उम्र 16 साल के आसपास है। सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में जमा एक के छात्र हैं। एक लड़के ने दैनिक जागरण को बताया कि वे कई दिन से पार्टी करने की सोच रहे थे। पार्टी भी सिर्फ समोसे और कोल्ड ड्रिक की। 30 अक्टूबर को स्कूल में रिटायरमेंट फंक्शन था इसलिए यही दिन सही लगा। सभी परागपुर में इकट्ठा हुए। एक बाइक और तीन स्कूटी पर दो-दो लोग सवार हो गए। यहां समोसे और कोल्ड ड्रिक खरीदने के बाद नलेटी के पास वाहनों में पेट्रोल डलवाया। इसके बाद यहां एक मंदिर में माथा टेका और इसके बाद गढ़-मसोट होते हुए कालेश्वर की तरफ निकल पड़े। पहले देहरा जाने की योजना थी। फिर लगा मेन रोड पर चालान न कट जाए। इसके बाद सभी फेरा में ब्यास किनारे जाने पर सहमत हो गए। वाहन पंप हाउस के पास खड़े किए और करीब साढ़े नौ बजे ढलान से उतरकर ब्यास किनारे जा पहुंचे। करीब 10.15 बजे एक ने कहा दरिया में नहा लेते हैं। दो-तीन ने इन्कार किया क्योंकि कोई भी तैरना नहीं जानता था। एक अन्य बोला, किनारे पर ही नहाना है। गहरे पानी में थोड़े ही न जाएंगे। सभी बड़ी चट्टान पर चढ़कर दूसरी तरफ से पानी में उतर गए। पता ही नहीं चला कि एक लड़का कब गहरे पानी की तरफ चला गया। किनारे से करीब सात फीट दूर वह गोते खाने लगा। उसे बचाने के लिए एक लड़का आगे बढ़ा। करीब 30 सेकेंड तक दोनों बाहर आने की कोशिश करते रहे। इस बीच महसूस हुआ कि एक लड़के का शरीर हरकत नहीं कर रहा था। वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। इस बीच तीन अन्य लड़के भी दूसरी तरफ डूबने लगे। जैसे तैसे दो तो बाहर आ गए, लेकिन एक गोते खाने लगा। देखते ही देखते वह भी पानी में समा गया। लड़कों के अनुसार वे डर गए। कपड़े पहने और अपना सामान लेकर चुपचाप घरों की ओर निकल लिए।

...

-ऐसे घूमी पुलिस की जांच

रविवार दोपहर तक पुलिस मान रही थी कि दोनों लड़के यहां ही आए थे लेकिन वहां मिले कपड़ों और बैग में मिले पांच गिलासों से जांच आगे बढ़ी। बलाहर इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक-स्कूटी पर घूमती लड़कों की टोली नजर आई, लेकिन किसी की पहचान नहीं हुूई। इसके बाद नलेटी के पास स्थित पेट्रोल पंप में कैमरे की फुटेज से एक बाइक का नंबर पता चला। इसके बाद पुलिस सभी छह लड़कों तक पहुंच गई।

chat bot
आपका साथी