Kangra Crime News: 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अश्‍लील वीडियो बनाकर चार लोगों ने किया दुष्‍कर्म

Kangra Crime News जिला कांगड़ा में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। वीडियो के जरिये ब्‍लैकमेल कर लड़की को फिर से कांगड़ा बुलाया और कांगड़ा से ज्वालामुखी ले जाकर दुष्कर्म किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:58 PM (IST)
Kangra Crime News: 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अश्‍लील वीडियो बनाकर चार लोगों ने किया दुष्‍कर्म
जिला कांगड़ा में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kangra Crime News, जिला कांगड़ा में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। वीडियो के जरिये ब्‍लैकमेल कर लड़की को फिर से कांगड़ा बुलाया और कांगड़ा से ज्वालामुखी ले जाकर दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने अपने स्वजनों को सारी बात बताई। पुलिस ने युवती के बयान पर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबागांव पुलिस थाने के तहत चौकी आलमपुर में 17 वर्षीय लड़की ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

युवती ने आरोप लगाया है कि वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी तो वहां उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। घटना के दो दिन के बाद ही उसे फोन आया और कहा कि वह उनसे कांगड़ा में मिले। अगर ऐसा नहीं किया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। वीडियो वायरल होने के भय से युवती कांगड़ा चली गई, जहां पर दो अन्य अनजान युवक मिले और उसे ज्वालाजी ले गए। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती जब घर लौटी तो इसके बारे में अपने स्वजनों को बताया। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें: ठियोग में साढ़े चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपित

डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया युवती की शिकायत के आधार पर लंबागांव पुलिस ने आइसीपी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तप्तीश कर रही है। जिस स्थान पर दुष्कर्म हुआ है वहां भी पुलिस जाएगी। आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्‍त बने युवक ने शिमला में महिला से किया दुष्कर्म, दो बच्‍चों की मां है पीडि़ता

प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज में मौजूद खूंखार दरिंदे लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। शिमला के ठियोग में बच्‍ची से ही दुष्‍कर्म करने की कोशिश की गई। वहीं शिमला शहर में एक शादीशुदा महिला के साथ युवक ने दुराचार व मारपीट की।

यह भी पढ़ें: Kangra Crime News: महिला के फार्म से चुराया मुर्गा, थाने में सुनवाई न हुई तो सीएम आफ‍िस पहुंचा मामला, FIR दर्ज

chat bot
आपका साथी