नाबालिग लड़की को अकेला देखकर जबरन घर में घुस गया युवक, मुंह बंद कर की छेड़छाड़

Minor Girl Physically Assaulted हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए जुटी है। नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:59 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:59 AM (IST)
नाबालिग लड़की को अकेला देखकर जबरन घर में घुस गया युवक, मुंह बंद कर की छेड़छाड़
हरोली में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की।

ऊना, जागरण संवाददाता। Minor Girl Physically Assaulted, हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए जुटी है। नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी। उस दौरान पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया और लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने आवाज लगाई तो आरोपित युवक ने उसके मुंह को अपने हाथ से जोर से बंद कर दिया। आवाज सुनकर स्वजन घर पर आए और युवक वहां से भाग गया।

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

सरकाघाट। पुलिस थाना सरकाघाट के तहत नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर को एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घर में घुसकर 12 लोगों ने किया  हमला, एक व्यक्ति घायल

ऊना। जिला मुख्यालय से सटे भडोलियां कलां गांव में घर में घुसकर 12 लोगों द्वारा तेजधार हथियारों व डंडों से हमला करने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीडि़त जोगिंद्र पाल निवासी गांव भडोलियां कलां ने बताया कि बहड़ाला गांव के पास उनका बेटा चमन लाल बाइक लेकर आ रहा था। वह सड़क पर पैदल चल रहे सतीश कुमार से टकरा गया। मौके पर उनका समझौता हो गया था। बाद में आपसी रंजिश के कारण गांव के निवासी प्रीतम चंद, रोशन लाल, संजीव, भीमू, राकेश कुमार, राजेश, कृष्ण, भगत राम, धीरज व राम कुमार आदि उनके घर में घुस आए और तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर पुलिस थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह व सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी जगवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पीडि़त परिवार के बयान दर्ज करने के साथ ही गांव के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी