मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले, पंचायती राज विभाग में जेई के पदों को जल्द भरेगी सरकार

Minister Virender Kanwar ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि प्रदेश सरकार सरकार पंचायती राज संस्थाओं में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के रिक्त पदों को जल्द भरेगी। इस संबंध में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:14 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:14 AM (IST)
मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले, पंचायती राज विभाग में जेई के पदों को जल्द भरेगी सरकार
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर

शिमला, राज्‍य ब्‍यूरो। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि प्रदेश सरकार सरकार पंचायती राज संस्थाओं में कनिष्ठ  अभियंता (जेई) के रिक्त पदों को जल्द भरेगी। इस संबंध में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है। इन संशोधन की अब अधिसूचना जारी होगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां के अलावा अन्य विकास खंडों में जेई के 53 पद सृजित हैं। इसमें से केवल नौ रिक्त हैं। विधायक अरूण कुमार ने सदन में दी गई सूचना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग ने सही आंकड़े नहीं दिए हैं।

शिमला को 126 व धर्मशाला को 55 करोड़ मिले

तीन वर्षों में स्मार्ट सिटी शिमला को केंद्र से 126 करोड़ और धर्मशाला को 55 करोड़ प्राप्त हुए। यह जानकारी सदन में कांग्रेस विधायक जगत नेगी के सवाल के लिखित जवाब में आई। कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के सवाल के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में इस वर्ष सड़कों के मरम्मत के लिए 26716.00 लाख रुपये का प्रविधान किया है। विधायक बिक्रम सिंह जरयाल के सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन साल में 448 मामले स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि अब सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना की गाइडलाइन में संशोधन किया है। मुख्यमंत्री ने 150 लंबित मामलों को स्वीकृत कर दिया है। ऐसे मामलों में केस अब उपायुक्त को ही देने होंगे।

chat bot
आपका साथी