मंत्री बिक्रम ठाकुर बोले, हिमाचल में कांग्रेस सरकार में ही नहीं विपक्ष के रूप में पूरी तरह फेल रही

Minister Bikram Thakur हिमाचल प्रदेश के उद्योग परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश के अंदर कांग्रेस सरकार में ही नहीं बल्कि विपक्ष में भी फेल रही है। कांग्रेस का अधिकांश समय कोर्ट कचहरियों में ही व्यतीत हुआ।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 01:54 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:01 PM (IST)
मंत्री बिक्रम ठाकुर बोले, हिमाचल में कांग्रेस सरकार में ही नहीं विपक्ष के रूप में पूरी तरह फेल रही
हिमाचल प्रदेश के उद्योग परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर

जसवां परागपुर, संवाद सहयोगी। Minister Bikram Thakur, हिमाचल प्रदेश के उद्योग ,परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश के अंदर कांग्रेस सरकार में ही नहीं बल्कि विपक्ष में भी फेल रही है। कांग्रेस का अधिकांश समय कोर्ट कचहरियों में ही व्यतीत हुआ। वीरवार को खंड कार्यालय परागपुर में ग्राम पंचायत प्रधानों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करने तथा सिविल हॉस्पिटल गरली में एंबुलेंस सेवा शुरू करने के  उपरांत बिक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना संकट के चलते सरकार को अपेक्षा अनुसार कार्य करने का मौका नहीं मिला अन्यथा हिमाचल प्रदेश उद्योग स्थापित करने के निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूरा कर लेता।

उन्होंने कोरोना काल में कांग्रेस पर शुद्ध राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को बदनाम करने के प्रयास में कांग्रेस पूरे प्रदेश में खुद ही बदनाम हुई। आलाकमान को खर्चे से सम्बंधित भेजे गये फर्जी बिल इसका साक्षात प्रमाण हैं । कोरोना को नियंत्रित करने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अहम निर्णय लिये जिसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। बकायदा केंद्र से भी प्रदेश सरकार को शाबाशी मिली है। उन्होंने कांग्रेस की आपसी लड़ाई पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपस में तालमेल न होने के कारण हिमाचल प्रदेश के अंदर कांग्रेस का कुनबा पूरी तरह से बिखरता जा रहा है। एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस की आपसी लड़ाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

बिक्रम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृत राशि की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र तथा राज्य सरकार की मदद से जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल रही है। आरा चौक से जौडबड़ सड़क मार्ग के लिए केंद्रीय मार्ग निधि से 10 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण के लिए अाठ करोड़ 39 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का एक समान तथा संतुलित विकास हो रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद स्नेह लता परमार तथा खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी