साइकिल रैली से दिया पोलियो अभियान का हिस्‍सा बनने का संदेश, एसडीएम सहित 50 प्रतिभागी हुए शामिल

Polio Campaign Cycle rally विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्‍य पर पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए रोटरी क्लब कांगड़ा ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इसमें कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए रैली को कांगड़ा के एसडीएम अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:57 AM (IST)
साइकिल रैली से दिया पोलियो अभियान का हिस्‍सा बनने का संदेश, एसडीएम सहित 50 प्रतिभागी हुए शामिल
पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए रोटरी क्लब कांगड़ा ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया।

कांगड़ा, जेएनएन। विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्‍य पर पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए रोटरी क्लब कांगड़ा ने वीरवार को सुबह सात बजे कांगड़ा में एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इसमें कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए रैली को कांगड़ा के एसडीएम अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। एसडीएम खुद भी इस रैली में साइकिल पर सवार होकर पोलियो अभियान का हिस्सा बने। इस दौरान लगभग 50 लोगों ने इस रैली में भाग लिया। रैली गुप्तगंगा मार्ग से होते हुई टांडा तथा कच्छियारी होते हुए वापस तहसील चौक पहुंची।

इस अवसर पर रोटरी कल्ब के सदस्यों के अलावा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरदर्शन गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्‍टर संजय भारद्वाज, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्‍टर विवेक करोल, योग गुरु रणजीत सिंह, हृदय रोग व‍िशेषज्ञ डॉक्‍टर मुकुल, डॉक्‍टर वीके महाजन, सुशांत भसीन, रोटरी प्रधान सुनील डोगरा, विनोद शर्मा, मुनीष त्रिवेदी सहित शहर के गण्‍यमान्य बुद्धिजीवी मौजूद थे।

रैली आरंभ होने से पूर्व एसडीएम अभिषेक वर्मा ने पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने रोटरी कल्ब का आभार प्रकट करते पोलियो को जड़ से मिटाने के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन को पोलियो से बचाव करने का आह्वान किया। वहीं रोटरी के डॉक्‍टर संदीप महाजन ने बताया भारत देश में पोलियो पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के लगभग 90 मरीज हैं। जिस प्रकार एक कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया। उसी प्रकार पोलियो वायरस से अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिये पोलियो वैक्सीन का चक्र टूटना नहीं चाहिए।

chat bot
आपका साथी