हिमाचल में गर्मी ने दिखाया असर, ऊना में पारा 42 से पार

प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री व अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश में नौ स्थानों पर तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 08:53 PM (IST)
हिमाचल में गर्मी ने दिखाया असर, ऊना में पारा 42 से पार
शिमला में शाम के समय सैर करते सैलानी। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री व अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश में नौ स्थानों पर तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। कुछ दिनों से लोग उमस से परेशान हैं।

धर्मशाला में इस सीजन का सबसे अधिक 31.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से पार हो गया है। कांगड़ा में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिन नौ स्थानों में तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है, उनमें ऊना के अलावा, सुंदरनगर, भुंतर, मंडी, नाहन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर व चंबा शामिल हैं। प्रदेश में पिछले तीन दिन से धूप खिल रही है, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। दिन के समय गमीर् झेलनी पड़ रही है जबकि रात को भी उमस के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट का भी सामना लोगों को कर रहे हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने से मई महीने तक गर्मी महसूस नहीं की गई। लेकिन पिछले ताीन दिन से पड़ रही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को प्रदेश के छह जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके कारण मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 जून तक रहेगा, जिससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को प्री मानसून की बारिश की शुरुआत होगी। प्रदेश में मानसून 24 जून को दस्तक देगा।

----------

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,18.9,27.3

सुंदरनगर,23.0,37.3

भुंतर,20.8,36.4

कल्पा,11.0,27.4

धर्मशाला,25.3,31.4

ऊना,28.0,42.0

नाहन,25.1,35.2

केलंग,10.8,25.8

सोलन,20.0,34.0

chat bot
आपका साथी