सदस्यों को अधिनियम के प्रविधानों का पूरा ज्ञान हो : डेजी ठाकुर

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शनिवार को यौन उत्पीड़न निवारण आंतरिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:16 PM (IST)
सदस्यों को अधिनियम के प्रविधानों  
का पूरा ज्ञान हो : डेजी ठाकुर
सदस्यों को अधिनियम के प्रविधानों का पूरा ज्ञान हो : डेजी ठाकुर

संवाद सहयोगी, पालमपुर : कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शनिवार को यौन उत्पीड़न निवारण आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के प्रविधानों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न निवारण आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों को इस अधिनियम के प्रविधानों का पूरा ज्ञान होना चाहिए।

उन्होंने सदस्यों से कहा कि जब शिकायत प्राप्त होती है और उस पर कार्रवाई चलती है तो वे गोपनीयता बनाए रखें। महिला आयोग भी अधिनियम के बारे में जागरूक कर रहा है, क्योंकि महिलाओं को कार्यस्थल पर अधिकारों की ज्यादा जानकारी नहीं होती है।

कुलसचिव संदीप सूद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को पारिवारिक स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय छात्राओं व महिला कर्मचारियों को बिना प्रतिबंध आगे बढ़ाने के लिए समान अवसर दे रहा है। समिति की अध्यक्ष डा. वेदना कुमारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की कोई शिकायत लंबित नहीं है। समिति में दो बाहरी सदस्यों के साथ सभी शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न कालेजों व कार्यालयों से नौ सदस्य शामिल हैं। डा. अंजली सूद व जिला अटार्नी संजीव राणा ने भी विचार रखे। सहायक जिला अटार्नी अनुज वर्मा व राज्य महिला आयोग ने शिविर का संचालन किया। इस मौके पर डा. सुधीर राणा, अशोक पांडा, डेजी रानी, ऊषा राणा, अनुराधा शर्मा, अंजू बाला व रविकांत, डा. जीसी नेगी, कालेज आफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेस के डीन डा. मनदीप शर्मा व संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डा. हृदयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी