कांग्रेस ने बदले वार्ड पर्यवेक्षक 10 मार्च के बाद तय होंगे चेहरे

जागरण संवाददाता धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला के चुनाव के लिए कांग्रेस ने वार्ड पर्यवेक्षक बद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:00 AM (IST)
कांग्रेस ने बदले वार्ड पर्यवेक्षक 
10 मार्च के बाद तय होंगे चेहरे
कांग्रेस ने बदले वार्ड पर्यवेक्षक 10 मार्च के बाद तय होंगे चेहरे

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला के चुनाव के लिए कांग्रेस ने वार्ड पर्यवेक्षक बदल दिए हैं। पार्टी ने जनवरी में वार्ड पर्यवेक्षकों की तैनाती की थी, लेकिन चुनाव प्रभारी सुखविदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को धर्मशाला में वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर पर्यवेक्षक बदल दिए हैं। पार्टी ने अब दिग्गज नेताओं को वार्डो का जिम्मा सौंपा है। इसमें पवन काजल, कुलदीप पठानिया, संजय रत्न व करण पठानिया जैसे चेहरे शामिल किए हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि नए पर्यवेक्षक 10 मार्च को अपने-अपने वार्डों के चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन को सौंपेंगे और इसके बाद ही पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, पार्टी में अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं होगा। अगर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होगा। दावा किया कि नगर निगम चुनाव जीतकर कांग्रेस विधानसभा चुनाव का नीव पत्थर रखेगी। चुनाव में कांग्रेस का मुख्य मुद्दा नगर निगम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पिछले साढ़े तीन साल में भाजपा ने कितना विकास करवाया है, प्रमुख रहेगा। बकौल सुक्खू सरकार ने घोषणा की है कि नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे, लेकिन नियमों के हिसाब से यह हो पाना संभव नहीं लग रहा है। तर्क दिया कि चुनाव चिह्न और रोस्टर जारी करने के बाद एक माह का समय आपत्तियों के लिए दिया जाता है, जबकि चुनाव के लिए अभी इतना समय सरकार के पास नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, अजय महाजन, राजेश धर्माणी व नगर निगम के महापौर देवेंद्र जग्गी भी मौजूद रहे।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::

ये संभालेंगे वार्डो की जिम्मेदारी

वार्ड एक : पवन काजल

वार्ड दो : संजय रत्न

वार्ड तीन : कुलदीप सिंह पठानिया

वार्ड चार : सुरिद्र मनकोटिया

वार्ड पांच : विवेक शर्मा

वार्ड छह : सुमित खन्ना

वार्ड सात : त्रिलोक सुर्यवंशी

वार्ड आठ : विशाल चंबियाल

वार्ड नौ : संजय राणा

वार्ड 10 : नागेश्वर मनकोटिया

वार्ड 11 : नवनीत शर्मा

वार्ड 12 : अजय वर्मा

वार्ड 13 : नरदेव कंवर

वार्ड 14 : जितेंद्र गुलेरिया

वार्ड 15 : संजय धीमान

वार्ड 16 : करण पठानिया

वार्ड 17 : डा. गुलशन

chat bot
आपका साथी