धर्मशाला नगर निगम के महापौर देवेंद्र जग्गी वार्ड बदलकर लड़ेंगे चुनाव, जानिए पूरी खबर

धर्मशाला में नगर निगम के चुनाव में महापौर देवेंद्र जग्गी वार्ड बदलकर चुनाव लड़ेंगे। अपना वार्ड आरक्षित हो जाने के कारण वह अन्य वार्ड के लिए चुनावी दंगल में उतरेंगे। ऐसा सिर्फ महापौर के साथ ही नहीं हुआ है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:24 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:24 AM (IST)
धर्मशाला नगर निगम के महापौर देवेंद्र जग्गी वार्ड बदलकर लड़ेंगे चुनाव, जानिए पूरी खबर
धर्मशाला में नगर निगम के चुनाव में महापौर देवेंद्र जग्गी वार्ड बदलकर चुनाव लड़ेंगे।

धर्मशाला, नीरज व्यास। धर्मशाला में नगर निगम के चुनाव में महापौर देवेंद्र जग्गी वार्ड बदलकर चुनाव लड़ेंगे। अपना वार्ड आरक्षित हो जाने के कारण वह अन्य वार्ड के लिए चुनावी दंगल में उतरेंगे। ऐसा सिर्फ महापौर के साथ ही नहीं हुआ है।

उपमहापौर ओंकार नेहिरया का वार्ड भी आरक्षित हो गया है। ऐसे में ओंकार नेहिरया भी अपना वार्ड बदलकर ही चुनावी समर में कूदेंगे। जबकि धर्मशाला की पूर्व मेयर रजनी देवी अपने वार्ड से ही चुनाव लड़ रही हैं उनका वार्ड 15 खनियारा महिला के लिए आरक्षित है इस लिए उन्हें यह अवसर मिल रहा है। जबकि महापौर देवेंद्र जग्गी व उपमहापौर ओंकार नेहिरया को चुनाव लड़ने के लिए वार्ड बदलने पड़ रहेे हैं।

देवेंद्र जग्गी को अपना वार्ड छोड़ना पड़ेगा और वह वार्ड नंबर 10 के बजाए वार्ड नंबर 11 रामनगर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह से उपमहापौर ओंकार नैहरिया को भी अपना वार्ड छोड़ना पड़ेगा उनका वार्ड नंबर दो 2015 में एसटी के लिए आरक्षित था, जबकि इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ओंकार नेहरिया अब अपने वार्ड बदलकर तीन से चुनाव लड़ेंगे। अन्य वार्डों से भी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ा सकती है।

वर्तमान में यह है इस वार्ड से पार्षद

वार्ड एक सामान्य वर्ग से फरसेटगंट से रणधीर राणा, वार्ड दो एसटी भागसूनाग से ओंकार नेहिरया, वार्ड तीन महिला मैक्लोडगंज से माया देवी, वार्ड चार सामान्य कश्मीर हाउस नीनू शर्मा, वार्ड पांच महिला एससी खजांची मोहल्ला बिमला देवी, वार्ड छह महिला कोतवाली बाजार तेजिंद्र कौर , वार्ड सात एससी मिनी सचिवालय रोहित, वार्ड आठ महिला खेल परिसर सरोज गुलेरिया, वार्ड नौ महिला सकोह सुषमा कुमारी, वार्ड 10 सामान्य शामनगर देवेंद्र जग्गी, वार्ड 11 महिला एसटी रामनगर अंजू, वार्ड 12 महिला एसटी बड़ोल स्वर्णा देवी, वार्ड 13 दाड़ी महिला सविता कार्की, वार्ड 14 कंड सामान्य सुनील बिक्रम, वार्ड 15 खनियारा महिला एससी रजनी, वार्ड 16 सिद्धपुर सामान्य सर्वचंद, वार्ड 17 सिद्धबाड़ी सामान्य विशाल जंबाल वर्तमान में पार्षद हैं।

chat bot
आपका साथी