कोरोना से जंग में मास्क ही बनेगा ढाल
हिमाचल प्रदेश में बेशक कोरोना कफ्र्यू में कुछ ढील दी हैं लेकिन मास्क पहनना अब भी जरूरी है। भीड़ वाली जगह पर कोरोना वायरस से मास्क ही ढाल बनेगा। पुलिस भी मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
रमेश सिंगटा,शिमला। हिमाचल प्रदेश में बेशक कोरोना कफ्र्यू में कुछ ढील दी हैं, लेकिन मास्क पहनना अब भी जरूरी है। भीड़ वाली जगह पर कोरोना वायरस से मास्क ही ढाल बनेगा। पुलिस भी मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में कोरोना कफ्र्यू में मास्क न पहनने वालों के 14,668 चालान हुए। उसने 85,92,800 रुपये जुर्माना वसूला भी गया। ढील के बाद अब बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इस कारण से भी पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है।
मास्क न पहने पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
पुलिस जिला,चालान
बद्दी,1964
बिलासपुर,589
चंबा,849
हमीरपुर,1254
कांगड़ा,2720
किन्नौर,334
कुल्लू,611
लाहुल,29
मंडी,1914
शिमला,984
सिरमौर,1458
सोलन,780
ऊना,1182
स्रोत : पुलिस विभाग (आंकड़े सात मई से अब तक हैं।)
1395 वाहन चालकों के चालान
कोराना निर्देश नहीं मानने पर चंबा में सबसे ज्यादा 740 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि प्रदेश में कुल 1395 चालान कर 15,16,650 जुर्माना लगाया गया। 47 एफआइआर भी दर्ज की गई।
83 शादियों की नहीं ली गई अनुमति
प्रशासन की अनुमति के बिना हो रही 83 शादियों की पुलिस ने चैङ्क्षकग की। इस दौरान तय संख्या से अधिक भीड़ होने होने पर सात एफआइआर और 16 चालान किए गए। 80,500 रुपये जुर्माना भी लगाया। प्रदेशभर में 2344 शादियों की प्रशासन से अनुमति ली गई। यह अनुमति उपायुक्त और एसडीएम के माध्यम से दी गई। इनमें से 1664 चैङ्क्षकग की गई और नियम तोडऩे पर 33 आयोजनकर्ताओं के चालान कर दो एफआइआर दर्ज हुई। 1,32,000 रुपये जुर्माना लगाया गया।
शादियों की अनुमति
जिला,अनुमति,चैङ्क्षकग
बद्दी,6,6
बिलासपुर,66,66
चंबा,14,14
हमीरपुर,142,142
कांगड़ा,1535,991
किन्नौर,7,7
कुल्लू,121,105
लाहुल,2,1
मंडी,92,92
शिमला,140,140
सिरमौर,211,133
सोलन,4,4
ऊना,4,3
कुल,2344,1664
स्रोत : पुलिस विभाग (आंकड़े सात मई से अब तक हैं।)
..........
कोरोना कफ्र्यू में कुछ ढील दी गई हैं, लेकिन मास्क पहनना अब भी जरूरी है। कारोना नियम तोडऩे पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन करना चाहिए।
-भगत ठाकुर, एसपी, कानून एवं व्यवस्था।