विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर दे दी जान, पुलिस ने पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस किया दर्ज

Married Woman Committed Suicide जिला के बरेड़ा गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगला था जिसके चलते महिला की उपचार के दौरान पीजीआइ चंड़ीगढ़ में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:49 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:49 AM (IST)
विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर दे दी जान, पुलिस ने पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस किया दर्ज
मृतका के भाई ने बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ऊना, जागरण संवाददाता। Married Woman Committed Suicide, जिला के बरेड़ा गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगला था जिसके चलते महिला की उपचार के दौरान पीजीआइ चंड़ीगढ़ में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बरेड़ा गांव की विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। तबीयत बिगडऩे पर पहले ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन वहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर किया था।

मंगलवार सायं महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर पुलिस थाना की टीम बुधवार को पीजीआइ चंड़ीगढ़ से शव लेकर ऊना लाई। बुधवार को विवाहिता के भाई दीप राज निवासी गांव डंगोली ने सदर थाना में शिकायत सौंपते हुए कहा कि उसका जीजा अच्छर सिंह बहन को अकसर तंग व मारपीट करता था जिससे वह काफी परेशान रहती थी।

इसी मारपीट व प्रताडऩा से तंग आकर बहन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों के हवाले कर दिया है।

थरमाण में घर से आभूषण चोरी

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटे थरमाहण सेरी में एक मकान से दो लाख के आभूषण चोरी हो गए। इस संबंध में ठाकुर दास निवासी थरमाहण कुल्लू ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वह और उसकी पत्नी व बच्चे सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेऊबाग गए थे जहां पर उसकी पत्नी का पेपर था। जब वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर पहुंचे तो बैड रूम के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली पड़ी थी और अलमारी से सोने के आभूषण गायब थे। एक सोने का नेकलस, सोने की चार अंगूठी, सोने की नोजपिन गायब हैं। उन्होंने छानबीन की तो पाया गया कि 19 अक्टूबर को चोर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भागा सिद्ध ज्वेलर के पास चोरी किए गए आभूषणों को बेचने के लिए गया था। जब उन्होंने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपित कैद पाया गया। उसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी है। सीसीटीवी फुटेज भेजने पर पुलिस ने आरोपित की पहचान राम शरण उर्फ यश गौड़ पुत्र पुनीत गौड़ के रूप में की है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

chat bot
आपका साथी