नगर परिषद कांगड़ा कूड़े से बनाएगी जैविक खाद, मशीन पहुंची

संवाद सूत्र कांगड़ा नगर परिषद कांगड़ा कूड़े से जैविक खाद बनाएगी। पुराना कांगड़ा के मिशन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:00 AM (IST)
नगर परिषद कांगड़ा कूड़े से बनाएगी 
जैविक खाद, मशीन पहुंची
नगर परिषद कांगड़ा कूड़े से बनाएगी जैविक खाद, मशीन पहुंची

संवाद सूत्र, कांगड़ा : नगर परिषद कांगड़ा कूड़े से जैविक खाद बनाएगी। पुराना कांगड़ा के मिशन रोड पर स्थापित कूड़ा संयंत्र में सोमवार को खाद बनाने वाली मशीन पहुंच गई है। मशीन की कीमत करीब 24 लाख रुपये है।

नगर परिषद के पार्षदों सहित साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। जैविक खाद किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। नगर परिषद कांगड़ा के कूड़ा संयंत्र में नगरोटा बगवां, टांडा व निकटवर्ती पंचायतों का कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। नगर परिषद की अध्यक्ष रेणू शर्मा ने बताया कि कूड़ा संयंत्र में खाद बनाने वाली मशीन लगाने के लिए सरकार से आग्रह किया था। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन कपूर ने बताया कि शीघ्र मशीन स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद कंपनी के विशेषज्ञ नगर परिषद के कर्मचारियो को खाद बनाने का प्रशिक्षण देंगे। मशीन की रोजाना एक हजार किलोग्राम गीले कूड़े से जैविक खाद बनाने की क्षमता है। मशीन में गली-सड़ी सब्जियां, पत्ते व गीला कचरा डालकर खाद बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी