बेहतर सेवाओं के लिए बनीखेत की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा ठाकुर को मांडविया व नड्डा ने किया सम्मानित

Rekha Thakur Honored कोविड-19 के संकट के दौरान बेहतर सेवाएं देने पर जिला चंबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनीखेत में सेवारत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा ठाकुर को हिमाचल सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनका आभार जताया गया है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:08 AM (IST)
बेहतर सेवाओं के लिए बनीखेत की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा ठाकुर को मांडविया व नड्डा ने किया सम्मानित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करतीं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा ठाकुर। जागरण

डलहौजी, विशाल सेखड़ी। Rekha Thakur Honored, कोविड-19 के संकट के दौरान बेहतर सेवाएं देने पर जिला चंबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में सेवारत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा ठाकुर को सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनका आभार जताया गया है। बिलासपुर के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी के शुभारंभ और हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाकर पूर्ण वैक्सीनेटेड राज्य घोषित किए जाने के अवसर पर रेखा ठाकुर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शाल व टोपी पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर रेखा ठाकुर ने भी खुशी जताई है। बनीखेत में बिलासपुर के एम्स के उद्घाटन के लाइव प्रसारण के दौरान रेखा ठाकुर को यह सम्मान मिलते देख यहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला चंबा मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने भी रेखा ठाकुर को बधाई दी।

बिना छुट्टी के किया कार्य

एक वर्ष से अधिक समय तक बिना छुट्टी लिए रेखा ठाकुर कोरोना टेङ्क्षस्टग व कोरोना वैक्सीनेशन के कार्य में लगी रहीं और उनकी सेवाएं अभी भी निरंतर जारी हैं। रेखा ठाकुर कोरोना संकट में प्रचंड गर्मी में पीपीई किट पहनकर घंटों तक लोगों की कोरोना सैंपङ्क्षलग करने से भी विचलित नहीं होती थीं। रेखा ठाकुर मूलरूप से जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ क्षेत्र की निवासी हैं। पीएचसी बनीखेत में सेवारत होने के चलते लगभग साढ़े तीन वर्ष से वह अपने छह वर्ष के बेटे अनाय ठाकुर के साथ बनीखेत में ही रहती हैं। रेखा पिछले वर्ष कोरोना संकट के दौरान अपना कोई सगा संबंधी नजदीक न होने के चलते तीन माह तक अपने बेटे अनाय को क्वार्टर में अकेला छोड़कर ड्यूटी देती रहीं।

12 हजार से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन

रेखा ठाकुर न केवल पीएचसी बनीखेत में बल्कि मोबाइल टीम के साथ समूचे उपमंडल डलहोजी में टेङ्क्षस्टग व वैक्सिनेशन का कार्य कर रही हैं। रेखा ठाकुर अबतक 12 हजार से अधिक लोगों की कोरोना वैक्सिनेशन कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने करीब एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना जांच हेतु सैंपल लिए हैं। रेखा ठाकुर सैंपङ्क्षलग व वैक्सीनेशन का सारा रिकार्ड भी रखती हैं। उनकी इन सेवाओं के लिए स्वास्थ्य खंड समोट व उपमंडल प्रशासन डलहौजी द्वरा भी सम्मानित किया जा चुका है।

लोगों की सेवा करें

रेखा ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग वह कर्मक्षेत्र है जहां हम अपनी आजीविका अर्जित करने के साथ समाजसेवा कर सकते हैं। कोरोना महामारी में जहां हर व्यक्ति ने एक-दूसरे की मदद की, वहीं हमारा भी कर्तव्य है कि छोटे-छोटे कारणों अथवा छोटी-मोटी मजबूरियों के लिए छुट्टी लेकर घरों में न बैठे और संकट की घड़ी में जब भी जरूरत पड़े, लोगों की सेवा में तत्पर रहें।

chat bot
आपका साथी