Mandi By Election: प्रतिभा सिंह ने पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच किया मतदान, मंदिर में पूजा की

Mandi By Election मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने शिमला ग्रामीण से विधायक पुत्र विक्रमादित्य सिंह के साथ मतदान किया। उन्‍होंने शनिवार सुबह 11 बजे पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 76 में मतदान किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 12:34 PM (IST)
Mandi By Election: प्रतिभा सिंह ने पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच किया मतदान, मंदिर में पूजा की
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने शिमला ग्रामीण से विधायक पुत्र विक्रमादित्य सिंह के साथ मतदान किया।

रामपुर बुशहर, संजय भागड़ा। Mandi By Election, मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने शिमला ग्रामीण से विधायक पुत्र विक्रमादित्य सिंह के साथ मतदान किया। उन्‍होंने शनिवार सुबह 11 बजे पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 76 में मतदान किया। प्रत‍िभा सिंह ने मतदान से पहले शनि देव मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने मतदान करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कांग्रेस ने इस बार भाजपा की नाकामियों को उजागर करते हुए जनता को जागरूक किया है व इसी आधार पर वोट अपील की गई है।

उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश के हर विकास को करवाने में पूरी तरह से नाकाम रही है, जबकि सत्ता में आने के लिए बड़े-बड़े वादे किये गए थे। आज डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बेरोजगारी प्रदेश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। लेकिन भाजपा इस पर जनता से कोई बात नहीं करना चाह रही है, जबकि प्रदेश की जनता भाजपा राज से तंग आ चुकी है और इस बार प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की ही जीत होगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के हाथ पांव पूरी तरह से फूल चुके हैं, क्योंकि चारों चुनावों में उनकी हार होना तय है। उन्होंने बताया प्रदेश में भाजपा लोगों को महंगाई से राहत देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। 2022 के चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने हर तरह से कांग्रेस को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर भी भारी मतों से जीत होनी तय है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह संसद में जाकर प्रदेश की जनता की आवाज को बुलंद करेंगी।

विक्रमादित्य सिंह ने जीएस बाली के आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह एक कदावर नेता रहे हैं। स्व वीरभद्र सिंह के साथ सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेशभर में कई विकास कार्यों को पूरा किया था। उनकी मृत्यु से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है और एक अच्छा नेता कांग्रेस परिवार ने खो दिया है। उन्होंने कहा पार्टी उनके नुकसान की भरपाई कभी पूरी नही कर सकती। उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

chat bot
आपका साथी