रावण ने भी सीता को मजबूर समझा था पर महिला मजबूर नहीं मजबूत, चुनाव परिणाम में लगेगा पता : कांग्रेस
Mandi By Election हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा व डलहौजी से वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी ने मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सुधीर शर्मा ने कहा जहां तक मुख्यमंत्री के मंडी की बात है
मंडी, जागरण संवाददाता। Mandi By Election, हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा व डलहौजी से वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी ने मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सुधीर शर्मा ने कहा जहां तक मुख्यमंत्री के मंडी की बात है, यहां सड़कें बदतर हैं व कोई विकास नहीं हुआ। हिमाचल के लिए इंडस्ट्रियल पैकेज भी नहीं आया। वर्तमान में परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि जनता पूरी तरह से बदलाव की ओर है। वोटरों की खामोशी बहुत कुछ कह रही है।
मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा पार्टी ने प्रतिभा सिंह को मंडी से चुनाव लड़ने की लिए प्रत्याशी बनाया है। ऐसा कहा जाता है कि रामस्वरूप की आत्महत्या के बाद चुनाव हुए हैं। रामस्वरूप की मौत के मामले में सीबीआइ जांच होनी चाहिए। 18 लाख को रिप्रेजेंट करने वाले प्रतिनिधि थे उनकी मौत की जांच होनी चाहिए, जबकि एक्टर सुशांत राजपूत की मौत की जांच के लिए केंद्र ने पूरी एजेंसियां लगा दी थीं।
मंडी संसदीय क्षेत्र स्वर्गीय वीरभद्र की कर्मभूमि है। हिमाचल के विकास के योगदान में उनका अहम रोल है। भाजपा मुद्दों को भटकाकर राजनीति कर रही है। केंद्र हिमाचल के विकास में नाकामयाब रहा है। हम जमीन पर हैं और जयराम हेलिकाप्टर से उतरते ही नहीं हैं। तभी तो सड़कों का यह हाल है। आइआइटी, मेडिकल कॉलेज, सेंटर जोन वीरभद्र की देन है। 1971 में वीरभद्र सिंह ने यह बात रखी कि हिमाचल को स्टेट का दर्जा मिलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने बर्फ के बीच रिज मैदान से हिमाचल राज्य की घोषणा की थी।
प्रदेश व देश में महंगाई का बोलबाला है। डबल इंजन की सरकार फेल हुई है। बेरोजगारी बढ़ गई है। अब देखना है कि कितना डबल इंजन की सरकार सबसिडी देती है। हमारी सांसद बनेगी, हिंदुस्तान में हमारी आवाज पहुंचाएंगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा महिला कभी मजबूर नहीं होती है वो मजबूत महिला है। रावण ने भी सीता को मजबूर समझा था। महिला कभी मजबूर नहीं होती है वह मजबूत है। रावण ने भी सीता को मजबूर समझा था। चुनाव परिणाम में यहां भी इसका पता चल जाएगा।