मंड मियानी पंचायत प्रधान पर अवैध कब्जा करने का आरोप

इंदौरा विधानसभा के अंतर्गत पंचायत मंड मियानी के प्रधान पर गलत दस्तावेज पेश कर चुनाव लड़ने का आरोप लगा है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 09:38 PM (IST)
मंड मियानी पंचायत प्रधान पर अवैध कब्जा करने का आरोप
मंड मियानी पंचायत प्रधान पर अवैध कब्जा करने का आरोप

संवाद सूत्र, डमटाल : इंदौरा विधानसभा के अंतर्गत पंचायत मंड मियानी के प्रधान पर गलत एवं फर्जी दस्तावेज पेश करके चुनाव लड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में पंचायतवासी के सादिक मुहम्मद ने उपायुक्त कांगड़ा का पत्र लिखकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि पंचायत प्रधान कासमदीन ने सरकारी भूमि पर वर्षो से कब्जा कर पक्का घर बना रखा है। कब्जाधारकों को चुनाव लड़ने के अपात्र करार दिया गया है। इसके विपरीत कासमदीन ने चुनाव के समय गलत दस्तावेज पेश किए। उन्होंने चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार को गुमराह कर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। प्रधान ने किस तरह के गलत दस्तावेज पेश किए हैं, उसका प्रमाण भी शिकायत के साथ लगाया गया है। प्रधान बोले-आरोप निराधार

वहीं पंचायत मंड मियानी प्रधान कासमदीन ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप निराधार हैं। उनका घर सरकारी भूमि में आता है या नहीं, यह फैसला राजस्व विभाग करेगा। वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने पहले दो चुनाव लड़े हैं। उसके बाद लोगों ने उन पर विश्वास जताकर पंचायत प्रधान चुना है।

रिकार्ड जांचा जाएगा : तहसीलदार

तहसीलदार इंदौरा विमला वर्मा ने बताया कि उन्हें मंड मियानी पंचायत के प्रधान की अवैध कब्जे की शिकायत की अभी सूचना मिली है। कार्यालय रिकार्ड जांच कर ही मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी