बर्फबारी के कारण रविवार तक बंद रहेगा मनाली-लेह मार्ग, लाहुल-स्‍पीति पुलिस ने जारी किए निर्देश

Manali Leh Road मनाली-लेह मार्ग पर सफर करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। लाहुल स्पीति पुलिस ने बारालाचा दर्रे में बर्फ़बारी को देखते हुए एक नवंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बारालाचा दर्रे में एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:51 PM (IST)
बर्फबारी के कारण रविवार तक बंद रहेगा मनाली-लेह मार्ग, लाहुल-स्‍पीति पुलिस ने जारी किए निर्देश
लाहुल पुलिस ने बारालाचा दर्रे में बर्फ़बारी के कारण एक नवंबर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

केलंग, जेएनएन। मनाली-लेह मार्ग पर सफर करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। लाहुल स्पीति पुलिस ने बारालाचा दर्रे में बर्फ़बारी को देखते हुए एक नवंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। गौर हो कि बारालाचा दर्रे में एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। बर्फ़बारी के कारण बर्फ में वाहन फंसने व स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। इन सभी हालात को देखते हुए लेह से आने वाले वाहन सरचू में जबकि मनाली से लेह जाने वाले वाहन सटिंगरी में रोक दिए गए हैं। लाहुल स्पीति पुलिस ने सोशल मीडिया में भी जानकारी शेयर कर पहली नवंबर तक सफर नहीं करने का आग्रह किया है।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया बारालाचा दर्रे में एक फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। उन्होंने बताया खतरे को देखते हुए सभी प्रकार के वाहनों को पहली नवंबर तक बारालाचा की ओर जाने पर रोक लगा दी है। मौसम के हालात देखकर ही दो नवंबर को मनाली-लेह मार्ग वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया लद्दाख के लिए जाने वाले सभी वाहनों को सटिंगरी और केलंग में रोक दिया गया है।

chat bot
आपका साथी