पालमपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्‍कर्म, फिर कर दिया इनकार, केस दर्ज

उपमंडल पालमपुर के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने साथ लगते गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज भी की है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:36 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:36 AM (IST)
पालमपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्‍कर्म, फिर कर दिया इनकार, केस दर्ज
महिला ने साथ लगते गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पालमपुर, संवाद सहयाेगी। उपमंडल पालमपुर के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने साथ लगते गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज भी की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि युवक और वह पिछले छह साल से संपर्क में थे। वहीं पिछले साल युवक ने उसके साथ शादी करने के बात कही। शादी की बात होने के बाद वह दोनों पिछले नाै माह से एक साथ रहते थे। शिकायत के अनुसार युवक ने अब शादी शादी करने से इंकार कर दिया है। जैसे ही युवक ने शादी के लिए इनकार किया तो महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा युवक पर दुष्कर्म का आराेप लगाया है। युवक व महिला पालमपुर शहर के साथ लगते गांव के निवासी है।

आरोपित युवक अविवाहित, जबकि शिकायतकर्ता एवं पीड़िता 31 वर्षीय विधवा बताई जा रही है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में यह भी बताया कि कुछ समय पहले वह गर्भवती भी हो गई थी। इस पर युवक ने कहा कि बिना शादी के बच्चा सही नहीं है। इसको लेकर युवक बार बार दबाव बना रहा था कि गर्भपात करवा लो। उसके कहने पर महिला गर्भपात भी करवाया था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। इस संदर्भ में अभी तक काेई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डीएसपी अमित कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत की सत्य जांचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि युवक काे थाना तलब किया जाएगा व पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी