सुंडला में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

पुलिस थाना किहार के तहत पंचायत सुंडला में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र भागी राम निवासी गांव डनूण डाकघर सुंडला के रूप में हुई है। वीरवार रात करीब 10 बजे अनिल कुमार घर के लिए रवाना हुआ था।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM (IST)
सुंडला में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
सुंडला में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। जागरण आर्काइव

चंबा, संवाद सहयोगी। पुलिस थाना किहार के तहत पंचायत सुंडला में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र भागी राम निवासी गांव डनूण डाकघर सुंडला के रूप में हुई है।

वीरवार रात करीब 10 बजे अनिल कुमार सुंडला से अपने घर डनून के लिए रवाना हुआ था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने अनिल के मोबाइल फोन पर संपर्क किया। फोन की घंटी बज रही थी। रात को ही स्वजन ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह लोग कार्य के लिए जा रहे थे तो उनकी नजर बैरास्यूल नदी की तरफ गई। उन्होंने एक व्यक्ति को बेसुध देखा। मौके पर पहुंचे तो वह अनिल कुमार था और उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने पंचायत प्रधान दीपराज को सूचित किया। उसने पुलिस चौकी सुरंगानी को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी साक्ष्य को जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चंबा में पोस्टमार्टम करवाया। हादसे की पुष्टि डीएसपी सलूणी शेर ङ्क्षसह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी