निफ्ट कांगड़ा डिजाइन करेगा लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के प्रशिक्षुओं की ड्रेस

रितेश ग्रोवर कांगड़ा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निफ्ट लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के प्रशिक्षुओं के लिए ड्रेस डिजाइन करेगा। इस बाबत अनुबंध हो चुका है और संस्थान ने ड्रेस डिजाइन का कार्य पूरा कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:45 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:45 AM (IST)
निफ्ट कांगड़ा डिजाइन करेगा लाल बहादुर 
शास्त्री अकादमी के प्रशिक्षुओं की ड्रेस
निफ्ट कांगड़ा डिजाइन करेगा लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के प्रशिक्षुओं की ड्रेस

रितेश ग्रोवर, कांगड़ा

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निफ्ट लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के प्रशिक्षुओं के लिए ड्रेस डिजाइन करेगा। इस बाबत अनुबंध हो चुका है और संस्थान ने ड्रेस डिजाइन का कार्य पूरा कर लिया है।

निफ्ट कांगड़ा के निदेशक आकाश दिवांगन ने बताया कि ड्रेस लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के प्रशिक्षु पहनेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के फैशन जगत से जुडे़ संस्थानों में से केवल निफ्ट कांगड़ा को ही चुना गया है। यह संस्थान व हिमाचल के लिए गौरव का विषय है। देशभर में 17 संस्थान हैं। मसूरी अकादमी भारत में सिविल सेवाओं के लिए एक शीर्षस्थ प्रशिक्षण संस्थान है। यह अकादमी अखिल भारतीय सेवाओं, भारतीय विदेश सेवाएं संघ की समूह सेवाओं व रायल भूटान सेवा के प्रवेशकों के लिए पाठ्यक्रम का आयोजन करती है। अकादमी भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्यों के लिए सेवाकालीन, मिड करियर प्रशिक्षण कार्यक्रमों व राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा पर पदोन्नत अधिकारियों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाती है। इसके अलावा नीति व शासन से संबंधित विषयों पर कार्यशालाओं और सेमिनार का आयोजन भी करती है। निफ्ट कांगड़ा के परियोजना संयोजक कमलजीत सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय निदेशक आकाश देवांगन को दिया है। ड्रेस डिजाइन में संस्थान के नीरज जसवाल, राजेश धीमान व मोहम्मद उमर के संयुक्त प्रयास रहे हैं।

chat bot
आपका साथी