महिला मंडल धौलपुर ने उखाड़े भांग के पौधे

धमेटा फतेहपुर में धौलपुर के महिला मंडल खोली ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:11 PM (IST)
महिला मंडल धौलपुर ने उखाड़े भांग के पौधे
महिला मंडल धौलपुर ने उखाड़े भांग के पौधे

धमेटा : फतेहपुर में धौलपुर के महिला मंडल खोली ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्रा कुमारी ने की। इस दौरान रूद्राक्ष युवा मंडल टटवाली, शिव शक्ति युवा क्लब धौलपुर के सदस्य ने नहर किनारे भांग के पौधे उखाड़े व धौलपुर की गलियों की साफ-सफाई की गई। इस मौके पर माया देवी, सुषमा देवी, पूजा, पवना देवी, सुमन, गोड़ी देवी, कांता देवी, विपन चौधरी, जॉनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी