महिला मंडल धलू ने की बावड़ियों की सफाई

सिद्धबाबा महिला मंडल तथा शहीद भगत सिंह युवा कल्व के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत के सहयोग से प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का अभियान छेड़ा गया। पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि इस अभियान के तहत पुरानी बावड़ियां जो कि वर्षों से अपना अस्तित्व ही को चुकी थी।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:00 AM (IST)
महिला मंडल धलू ने की बावड़ियों की सफाई
पंचायत के सहयोग से प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का अभियान छेड़ा गया।

योल, जेएनएन। सिद्धबाबा महिला मंडल तथा शहीद भगत सिंह युवा क्‍ल्व के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत के सहयोग से प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का अभियान छेड़ा गया। पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि इस अभियान के तहत पुरानी बावड़ियां जो कि वर्षों से अपना अस्तित्व ही को चुकी थी, उनका दोबारा दोहन कर पानी को पीने योग्य बनाया गया।

इस अभियान में गाव‌ की 11 बावड़ियों को पुनः अस्तित्व मे लाया जाएगा। जल संरक्षण के लिए जरूरी है। पेयजल स्त्रोतों में भी पानी कम हो रहा है, इसलिए सबको इस तरफ ध्यान देना चाहिए। शुद्ध पेयजल को बहने से बचाना चाहिए। युवा बच्चे, बुजुर्ग सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पानी व्यर्थ न बहे व प्राचीन पानी के स्त्रोतों को सहेजा जाए। इस मौके पर युवा मंडल के प्रधान नवीन कुमार सहित सुनील, इंद्र, तथा वार्ड पंच रवि कुमार तथा अन्य मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी