रेडियोलाजिस्ट न होने से धूल फांक रही मशीन

संवाद सूत्र जवाली विधानसभा क्षेत्र जवाली के तहत करीब दो लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने वाला सिविल अस्पताल जवाली खुद ही सरकार के रहमोकरम के लिए तरस रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाली का कांग्रेस कार्यकाल में दर्जा बढ़कर सिविल अस्पताल तो हुआ लेकिन सुविधाएं आज भी डिस्पेंसरी के ही बराबर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:00 AM (IST)
रेडियोलाजिस्ट न होने से धूल फांक रही मशीन
रेडियोलाजिस्ट न होने से धूल फांक रही मशीन

संवाद सूत्र, जवाली : विधानसभा क्षेत्र जवाली के तहत करीब दो लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने वाला सिविल अस्पताल जवाली खुद ही सरकार के रहमोकरम के लिए तरस रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाली का कांग्रेस कार्यकाल में दर्जा बढ़कर सिविल अस्पताल तो हुआ, लेकिन सुविधाएं आज भी डिस्पेंसरी के ही बराबर हैं।

करीब तीन साल पहले सिविल अस्पताल जवाली को कंप्यूटराज्ड अल्ट्रासाउंड मशीन तो मिली है, लेकिन उसे आपरेट करने के लिए रेडियोलाजिस्ट नहीं मिला। लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन वर्तमान में धूल फांक रही है और इसका लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल रहा है। अस्पताल में एक्सरे मशीन को खराब हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। विभाग के उच्चाधिकारी कंप्यूटराइज्ड एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाने की बात तो करते हैं लेकिन मशीन कब मिलेगी इसका कोई अता-पता नहीं है।

.

ये भी हैं हालात

सिविल अस्पताल जवाली में मौजूदा समय में दंत चिकित्सक का एक पद, चीफ फार्मासिस्ट का एक, क्लर्क के दो, चालक के दो, माली का एक व चतुर्थ श्रेणी कर्मी के दो पद रिक्त हैं। इसके अलावा रेडियोग्राफर व रेडियोलाजिस्ट का पद भी रिक्त है। अब अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर हर बेड पर आक्सीजन सुविधा मुहैया करवाई गई है लेकिन जब अन्य चिकित्सा सुविधा ही नहीं मिलेगी तो आक्सीजन किस काम आएगी। अस्पताल को शिशु रोग व महिला रोग विशेषज्ञ मिले लेकिन उनका तबादला करवा दिया गया है। एमडी मेडिसिन की नियुक्ति तो हुई है लेकिन उन्हें डेपुटेशन पर भेज दिया है।

..

अस्पताल में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। छह लाख रुपये की लागत से खरीदी कंप्यूटराइज्ड एक्सरे मशीन जल्द मिलेगी। रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति करवाई जाएगी। रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा।

-अर्जुन सिंह, विधायक जवाली

..

कंप्यूटराइज्ड एक्सरे मशीन जल्द सिविल अस्पताल जवाली में पहुंच जाएगी। स्टाफ की कमी के बारे में सरकार को समय-समय पर अवगत करवाया जाता है।

-डा. गुरदर्शन गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

chat bot
आपका साथी