नूरपुर में कमजोर बरसात के कारण धान की फसल व सब्जियों पर छाया संकट

नूरपुर में कमजोर बरसात के कारण धान की फसल और बरसाती सब्जियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।बिना पानी के धान के खेत फट चुके हैं तो सब्जियां लोकी करेला रामातोरी घीया खीरा आदि अन्य सब्जियों की बेलें भीषण गर्मी से झुलसती जा रही हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 03:00 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 03:00 PM (IST)
नूरपुर में कमजोर बरसात के कारण धान की फसल व सब्जियों पर छाया संकट
कमजोर बरसात के कारण धान की फसल और बरसाती सब्जियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

जसूर, संवाद सूत्र। उपमंडल नूरपुर में कमजोर बरसात के कारण धान की फसल और बरसाती सब्जियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आलम यह है कि बिना पानी के धान के खेत फट चुके हैं तो सब्जियां लोकी, करेला , रामातोरी, घीया, खीरा आदि अन्य सब्जियों की बेलें भीष्‍ण गर्मी से झुलसती जा रही हैं।

किसानों ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही मानसून की अच्छी दस्तक होने के मिले संकेतों के चलते जिन किसानों ने जून के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से धान की फसल की रोपाई कर दी थी उन्हें अब भारी निराशा हाथ लगी है। हालात यह हैं कि पानी के बिना धान के खेत फट चुके हैं और फसल लगातार सूखती जा रही हैं। वहीं जिन किसानों ने अभी रोपाई नहीं की उनके द्वारा तैयार की गई धान की पनीरी की उम्र भी काफी बढ़ती जा रही है। किसानों को अंदेशा है कि यदि यही क्रम कुछ दिन और आगे बढ़ा तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

क्षेत्रीय किसान अशोक कुमार, रविन्द्र सिंह, शालू सेन, राजू सेन, नरेश कुमार, कमल सिंह, शशि कुमार, अशोक चौधरी आदि ने बताया कि उन्होंने धान की फसल को रोपे हुए करीब दस दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन बिना पर्याप्त पानी और कमजोर मानसून के कारण खेत पूरी तरह फट चुके हैं और फसल लगातार सूख रही है तो बरसाती सब्जियों को भी आसमानी आग बुरी तरह झुलसती जा रही है।

chat bot
आपका साथी