Lightening Fell in Chamba : चंबा के पुखरी में मकान पर गिरी बिजली, उपकरण जले पर जानी नुकसान नहीं

Lightening Fell in Chamba चंबा जिले की ग्राम पंचायत पुखरी के धरोट गांव में रविवार दोपहर बिजली गिरने से महिंद्र सिंह के मकान को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट वार्ड सदस्य की ओर से प्रशासन को प्रेषित कर दी गई है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:38 PM (IST)
Lightening Fell in Chamba : चंबा के पुखरी में मकान पर गिरी बिजली, उपकरण जले पर जानी नुकसान नहीं
चंबा के पुखरी में मकान पर बिजली गिरने से विद्युत उपकरण जले। जागरण

पुखरी, संवाद सहयोगी। Lightening Fell in Chamba, चंबा जिले की ग्राम पंचायत पुखरी के धरोट गांव में रविवार दोपहर बिजली गिरने से महिंद्र सिंह के मकान को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट वार्ड सदस्य की ओर से प्रशासन को प्रेषित कर दी गई है।

महिंद्र सिंह के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को वह बच्चे को घर के एक कमरे में सुला रहा था। इस दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। परिवार के सदस्य आनन-फानन में घर से बाहर निकल आए। इसके कुछ देर बाद वह दोबारा घर के भीतर गए, जहां उन्होंने देखा कि बिजली गिरने के चलते घर की पूरी वायङ्क्षरग जल चुकी थी। दीवार को भी नुकसान पहुंचा तथा टीवी सहित बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

यही नहीं, घर के समीप लगे बिजली के खंभे तथा तारों को भी नुकसान पहुंचा है। उक्त घटना के बाद परिवार बुरी तरह से सहम गया है। इसके बाद विजय ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत वार्ड सदस्य को दी। वार्ड सदस्य ने मौका किया तथा इस बारे में प्रशासन को भी सूचित किया। विजय कुमार का कहना है कि जब से घर पर बिजली गिरी, उसके बाद से घर में बिजली नहीं है। वहीं, परिवार के सदस्य बुरी तरह से भयभीत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली घर के ऐसे कोने में गिरी, जहां पर उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, नहीं तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। बहरहाल, प्रभावित परिवार ने प्रशासन से उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की जा सके।

पुखरी पंचायत के धरोट गांव में बिजली गिरने के कारण घर को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।

-लक्ष्मण सिंह, नायब तहसीलदार पुखरी

chat bot
आपका साथी