हरोली में वाहनों पर झपट रहे तेंदुए से दहशत में लोग, वन विभाग की टीम ने बिछाया जाल

Leopard Attacks Vehicle हरोली क्षेत्र में तेंदुआ चलते वाहनों पर हमला बोल दे रहा है। तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। रविवार शाम को भी बाइक सवार लोगों पर हमला कर दिया इससे 16 वर्षीय किशोरी वैशाली पुत्री सुरजीत कुमार निवासी टक्का घायल हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:40 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:40 AM (IST)
हरोली में वाहनों पर झपट रहे तेंदुए से दहशत में लोग, वन विभाग की टीम ने बिछाया जाल
हरोली में तेंदुआ वाहन सवार लोगों पर हमला बोल दे रहा है।

ऊना, जेएनएन। हरोली क्षेत्र में तेंदुआ चलते वाहनों पर हमला बोल दे रहा है। तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। रविवार शाम को भी बाइक सवार लोगों पर हमला कर दिया, इससे 16 वर्षीय किशोरी वैशाली पुत्री सुरजीत कुमार निवासी टक्का घायल हो गई। वैशाली अपने भाई और भाभी के साथ बाइक पर दुलैहड़ से पालकवाह की ओर आ रही थी। रास्ते में तेंदुए ने अचानक इन पर हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। इससे पहले भी तेंदुआ बाइक सवारों पर झपटा था, जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल घायल हो गई थी। इस क्षेत्र में तेंदुए ने तीन बकरियों को भी शिकार बनाया है। तेंदुए के हमले से लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने सोमवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है।

chat bot
आपका साथी