हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में नशीले पदार्थों के सेवन से हमारे राष्ट्र के समक्ष खतरे पर व्याख्यान 28 को

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी छात्रों शोधार्थियों तथा संकाय सदस्यों के लिए नशीले पदार्थों के सेवन से हमारे राष्ट्र के समक्ष खतरे और इन खतरों के उन्मूलन में छात्रों की भूमिका विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:05 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में नशीले पदार्थों के सेवन से हमारे राष्ट्र के समक्ष खतरे पर व्याख्यान 28 को
नशीले पदार्थों के सेवन से हमारे राष्ट्र के समक्ष खतरे पर व्याख्यान 28 को।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी छात्रों, शोधार्थियों तथा संकाय सदस्यों के लिए नशीले पदार्थों के सेवन से हमारे राष्ट्र के समक्ष खतरे और इन खतरों के उन्मूलन में छात्रों की भूमिका विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य वक्ता ओम प्रकाश शर्मा संयोजक सह सलाहकार हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड शिमला रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत धौलाधार परिसर एक व दो धर्मशाला में 28 अक्टूबर को सुबह तथा शाहपुर परिशहर शाहपुर में 28 अक्टूबर को दोपहर बाद तथा सप्त सिंधु परिसर देहरा में 29 अक्टूबर को साढ़े ग्यारह बजे आयोजित हो रहा है। सभी संबंधित परिसरों के छात्रों शोधार्थियों तथा संकाय सदस्यों से अनुरोध है कि उपयुक्त व्याख्यान में उपस्थित होकर लाभांवित हों। यह जानकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने दी।

यह किए संयोजक नियुक्त

प्रदेश विवि के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्रों को स्वयं पोर्टल पर विभिन्न क्रेडिट कोर्स में नामांकन करने के लिए प्रो. ओएसकेएस शास्त्री, प्रो. भौतिक एवं खगोल विज्ञान विभाग को संयोजक नियुक्त किया है। प्रो. ओएसके एस शास्त्री नामांकन भरने संबंधी गतिविधियों आदि के लिए शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्रों को परामर्श व सहयोग करेंगे। इस कार्य के लिए प्रो. मनोज कुमार सक्सेना, प्रो. शिक्षा विभाग को सह संयोजक नियुक्त किया जाता है। इस अतिरिक्त प्रभार के लिए वर्णित अध्यापकों को किसी भी प्राकर के अतिरिक्त मानदेय व वेतन भत्ते की पात्रता नहीं होगी। यह जानकारी कुलसचिव प्रो. विशाल सूद ने दी।

पीएचडी प्रवेश इंटरव्यू सिमिति में कुलपित का नामित अवश्य रूप से रखा जाएगा

कुलपति के अनुमोदन के अनुसार प्रत्येक विभाग, केंद्र में पीएचडी प्रवेश के लिए इंटरव्यू बोर्ड, समिति में कुलपति का नामित आवश्यक रूप से रखा जाएगा। इस संबंध में विभागाध्यक्ष केंद्र निदेशक आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगे। यह जानकारी कुल सचिव अतिरिक्त भार प्रो. विशाल सूद ने दी।

chat bot
आपका साथी