गंभीर घायल युवक ने भी पीजीआइ में तोड़ा दम

बीरता में जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर घायल युवक ने दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:54 PM (IST)
गंभीर घायल युवक ने भी पीजीआइ में तोड़ा दम
गंभीर घायल युवक ने भी पीजीआइ में तोड़ा दम

जागरण संवाद केंद्र, कांगड़ा : बीरता में जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र जीत कुमार निवासी बीरता के रूप में हुई है। वह 18 जून से पीजीआइ चंडीगढ़ में दाखिल था। उसने रविवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह राकेश कुमार की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीण भड़क गए। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।

18 जून को जमीन विवाद में हुए खुनी संघर्ष में चार लोग घायल हुए थे। गंभीर घायल सुभाष की 19 जून को पीजीआइ में मौत हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक सुनील राणा ने बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। हत्या के आरोप में सभी नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो 23 जून तक पुलिस रिमांड में हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात गंभीर घायल राकेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया है। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसे पिता की मौत के बाद बिजली बोर्ड में उनकी जगह नौकरी मिली थी। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी।

मृतक सुभाष का भतीजा था राकेश कुमार

जमीन विवाद ने बीरता में एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई है। मृतक सुभाष व राकेश चाचा-भतीजे थे। जब करतार चंद व उसके बेटों ने राकेश पर हमला किया तो उसे बचाने के लिए चाचा सुभाष व उमा कुमार तथा दादा धर्मपाल आगे आए थे। करतार चंद व उसके बेटे धर्मपाल के सगे संबंधी शामिल हैं लेकिन जमीन विवाद ने दोनों परिवारों को तहत-नहस कर दिया।

chat bot
आपका साथी