लाहुल में मुसीबत की घड़ी में लोगों के लिए फरिश्ता बने फुडा गांव के राजेंद्र, पेशे से हैं शिक्षक, जानिए

Lahaul Cloudburst Updates लाहुल घाटी में बादल फटने से मची तबाही में हर कोई परेशान हो गया था। प्रशासन के अलावा ग्रामीण अपने अपने स्तर पर फंसे लोगों की मदद कर रहे थे। एक आदमी ऐसा भी था जो मुसीबत में फंसे लोगों के लिए फरिश्ता बना हुआ था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:25 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:25 AM (IST)
लाहुल में मुसीबत की घड़ी में लोगों के लिए फरिश्ता बने फुडा गांव के राजेंद्र, पेशे से हैं शिक्षक, जानिए
लाहुल घाटी में बादल फटने से मची तबाही में हर कोई परेशान हो गया था।

केलंग, जागरण संवाददाता। Lahaul Cloudburst Updates, लाहुल घाटी में बादल फटने से मची तबाही में हर कोई परेशान हो गया था। प्रशासन के अलावा ग्रामीण अपने अपने स्तर पर फंसे लोगों की मदद कर रहे थे। एक आदमी ऐसा भी था जो मुसीबत में फंसे लोगों के लिए फरिश्ता बना हुआ था। इस फरिश्ते का नाम है राजेंद्र उर्फ रोमी। राजेंद्र शिक्षक हैं और बचपन से ही सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं। जाहलमा नाले में आई बाढ़ ने जाहलमा पुल बहा दिया। दूसरी ओर शांशा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। फुडा से शांशा का पांच किमी का क्षेत्र दोनों ओर से कट गया। राजेन्द्र का छोटा भाई गोविंद भी गांव में फंसे लोगों के खाने के प्रबंध सहित रहने की व्यवस्था में जुट गए। राजेंद्र बिना किसी स्वार्थ के वीरवार सुबह से अपने वाहन में लोगों को लिफ्ट देने में जुट गए। फुडा की ओर जाहलमा नाले से लेकर शांशा तक राजेन्द्र ने लिफ्ट दी और यह क्रम सोमवार तक जारी रखा।

राजेंद्र के कार्य व समाज सेवा की भावना को देखते हुए लाहुल स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने राजेंद्र की प्रशंसा कर उसे हीरो का दर्जा दिया। एसपी ने बताया कि राजेंद्र ने विपदा की घड़ी में बहुत ही नेक कार्य किया है, जिसके लिए लाहुल स्पीति पुलिस राजेंद्र की सराहना करती है।

chat bot
आपका साथी