भरवाईं में करवा चौथ व्रत के लिए सजी दुकानें, महिलाओं में खरीददारी की लगी होड़

जहां करवा चौथ व्रत को तीन दिन शेष है। वहीं महिलाओं में खरीदारी करने का काफीरूझान देखने को मिल रहा है। चिंतपूर्णी में भी मनियारी की दुकानों में काफी भीड़ हो रही है। बाजार में मनियारी की दुकानों में रंग बिरंगी चूडि़यां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 02:58 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 02:58 PM (IST)
भरवाईं  में करवा चौथ व्रत के लिए सजी दुकानें, महिलाओं में खरीददारी की लगी होड़
बाजार में मनियारी की दुकानों में रंग बिरंगी चूडि़यां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं।

भरवाईं, संजीव ठाकुर। जहां करवा चौथ व्रत को तीन दिन शेष है। वहीं महिलाओं में खरीदारी करने का काफीरूझान देखने को मिल रहा है। चिंतपूर्णी में भी मनियारी की दुकानों में काफी भीड़ हो रही है। बाजार में मनियारी की दुकानों में रंग बिरंगी चूडि़यां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। कास्मेटिक से लेकर मेकअप के सामान की महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। सुहाग की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाले इस व्रत में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। इस व्रत का महिलाओं में बहुत उत्साह होता है।

महिलाओं को लुभा रही फैंसी चूडियां

चिंतपूर्णी में मनियारी की दुकान करने वाले राजीव शर्मा, विनोद कुमार ने बताया कि इस व्रत में महिलाएं सुहागी खरीदती है। फैंसी चूडि़यों की मांग सबसे अधिक रहती है। उन्होनें बताया कि चूडि़यों में बहुत ज्यादा वैरायटी है। 40 रुपये दर्जन से लेकर 500 रुपये दर्जन तक चूडिय़ों के भाव हैं। अलग अलग मांग को देखते हुए काफी वैरायटी दुकान पर रखना पड़ती है। राजीव शर्मा ने बताया कि चूडिय़ों के साथ लिपस्टिक 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की कीमत की मार्किट मैं है।

फेस्टिवल सीजन ने व्यापार में डाली जान

नवरात्रों  के बाद अब करवा चौथ व्रत में व्यापारियों के चेहरे पर चमक लाई है। मनियारी, कपड़ों व गहनों की दुकानों में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रहा है।  चिंतपूर्णी में रेडिमेट जेंट्स व लेडीज कपड़ों की दुकान करने वाले  शेष शर्मा ने बताया कि इस महामारी ने जहां व्यापारियों की कमर तोड़ दी थी। शारदीय नवरात्रों में अच्छा बिजनेस हुआ है व अब करवा चौथ व्रत पर भी आस है। आगे दीवाली तक त्यौहारी सीजन तक व्यापार में हालात सुधरने की आशा लगाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी