धर्मशाला में एकल नारियां उपायुक्त के समक्ष रखेंगी समस्याएं

उपायुक्त कांगड़ा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। एकल नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय सदस्य राधा रघवाल के मुताबिक इस बार कोरोना संक्रमण के चलते एकल नारियां अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर उपायुक्त को ज्ञापन नहीं सौंप पाई हैं। वहीं दिवस भी सही तरीके से नहीं मना पाई।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:33 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:33 AM (IST)
धर्मशाला में एकल नारियां उपायुक्त के समक्ष रखेंगी समस्याएं
एकल नारियां उपायुक्त कांगड़ा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगी।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। एकल नारियां जल्द एकल नारी शक्ति संगठन के नेतृत्व में उपायुक्त कांगड़ा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। एकल नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय सदस्य राधा रघवाल के मुताबिक इस बार कोरोना संक्रमण के चलते एकल नारियां अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर उपायुक्त को ज्ञापन नहीं सौंप पाई हैं। वहीं दिवस भी सही तरीके से नहीं मना पाई।

हालांकि ग्रामीण स्तर पर नियमों के पालन के तहत छोटे-छोटे कार्यक्रम किए गए हैं। जिसमें एकल नारियों ने अपनी समस्याओं पर विचार विमर्श कर उपरोक्त निर्णय लिया कि हालात सामान्य होने पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। राधा रघवाल के मुताबिक एकल नारी शक्ति संगठन अपने स्तर पर पिछले कई सालों से एकल नारियों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहा है।

जिसमें एकल नारियों को एकत्र कर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और उनकी समस्याओं के हल के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर उठाया जाता है, ताकि जल्द से जल्द उन पर कार्रवाई हो सके और उनकी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी कड़ी में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर बकायदा उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाता रहा है। लेकिन इस बार बढ़ते संक्रमण के चलते हर वर्ष की तरह मनाया जाने वाला उपरोक्त दिवस नहीं मनाया जा सका है।

chat bot
आपका साथी