लंबागांव विकास खंड कार्यालय में स्‍टाफ की कमी ने रोकी तरक्‍की, एक जेई के भरोसे 47 पंचायतें Kangra News

BDO Office Lambaganv विकास खंड लंबागांव में कर्मचारियों के 14 पद रिक्त होने से पूरे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय अधीक्षक से लेकर अन्य कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। विकास खंड कार्यालय में चार पद जेई के हैं उनमे से तीन रिक्त हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 09:53 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 09:53 AM (IST)
लंबागांव विकास खंड कार्यालय में स्‍टाफ की कमी ने रोकी तरक्‍की, एक जेई के भरोसे 47 पंचायतें Kangra News
विकास खंड लंबागांव में कर्मचारियों के 14 पद रिक्त होने से पूरे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जयसिंहपुर, जेएनएन। विकास खंड लंबागांव में कर्मचारियों के 14 पद रिक्त होने से पूरे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय अधीक्षक से लेकर अन्य कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। विकास खंड कार्यालय में चार पद जेई के हैं, उनमे से तीन रिक्त हैं। एक जेई के सहारे 47 पंचायतों में काम चलाया जा रहा है। तकनीकी सहायकों का यह हाल है। एक तकनीकी सहायक तीन पंचायतों के कार्य को देख रहे हैं। खंड कार्यालय में वरिष्ठ सहायक लेखा, वरिष्ठ सहायक प्रगति का पद, लिपिक के तीन पद रिक्त, जेई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तीन तीन पद रिक्त चल रहे हैं।

इन पदों के रिक्‍त होने के कारण पंचायतों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित्त हो रहे हैं। विकास खंड कार्यालय में स्टाफ की कमी से पेपर वर्क पर देरी से कई कार्यों को समय पर निपटाने मे देरी हो रही है। उधर बीडीसी सदस्य महिंद्र कुमार ने पंचायत राज मंत्री से अपील है कि खंड कार्यालय लंबागांव में रिक्‍त पडे़ पदों को अतिशीघ्र भरा जाए, ताकि खंड कार्यालय के तहत विकास कार्यों को गति मिले और पंचायतों के विकास कार्य सुचारू रूप से चल सकें।

chat bot
आपका साथी